Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कलौंजी तेल के फायदे कर देंगे हैरान, अस्थमा के मरीजों के लिए रामबाण- इस तरह करें प्रयोग

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 12:28 PM (IST)

    कलौंजी का तेल मधुमेह के खतरे को कम करने में काफी मदद करता है। कलौंजी का तेल रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह के खतरे को कम करने में काफ ...और पढ़ें

    खाली पेट कलौंजी खाने से पेट साफ रहता है। ( Pic Courtesy: Freepik)
    खाली पेट कलौंजी खाने से पेट साफ रहता है। ( Pic Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कलौंजी भले ही दिखने में एक छोटा सा बीज होती है। लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं। अगर सुबह आप खाली पेट कलौंजी के एक चुटकी बीज पानी के साथ खा लें तो यह आपकी सेहत के लिए काफी रामबाण है। यह तो हो गई कलौंजी के बीज खाने की बात अब हम आपको कलौंजी के तेल के फायदों के बारे में बता रहे हैं। कलौंजी के तेल के भी काफी फायदे हैं। कलौंंजी का तेल आपको कई मामलों में राहत देता है।   

    1. दर्द को करता है खत्म

     

    कलौंजी का तेल दर्द निवारक गुणों से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। अगर आप दर्द वाली जगह कलौंजी के तेल की मालिश कर लें तो यह आपको दर्द से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इस तेल को गुनगुना करके भी दर्द वाली जगह पर लगाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने के 5 संकेत न करें नजरअंदाज, वरना जी का जंजाल बन सकता है जोड़ों का दर्द और सूजन

    2. एलर्जी और अस्थमा में राहत

    कलौंजी का तेल एलर्जी और अस्थमा के मरीजों के लिए तो रामबाण है। कलौंजी का तेल एलर्जी और अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। यह श्वसन तंत्र को शांत करने और सूजन को कम करने में काफी मदद करता है। इस तेल की दो बूंदें आप सुबह शाम पी सकते हैं। 

    3. स्किन के लिए फायदेमंद

    कलौंजी का तेल स्किन केयर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन को मॉइस्चराइज़ करने, सूजन को कम करने और स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। रोज रात को सोते समय इस तेल को आप स्किन में अप्लाई कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    4. बालों के लिए बेजोड़ 

    अगर किसी के बाल सफेद हो रहे हैं तो कलौंजी का तेल उनके लिए बहुत उपयोगी है। कलौंजी का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत बनाने, बालों के झड़ने को रोकने और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

    5. कब्ज को भी करता है दूर 

    कलौंजी का तेल कब्ज से परेशान लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है। कलौंजी का तेल पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इस तेल का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह तेल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पाचन को सुधारने और पेट के दर्द को कम करने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें : बाथरूम का वॉश बेसिन बार-बार हो जाता है Block, इन तरीकों को अपनाकर मिलेगा छुटकारा