बर्तन धोने वाले लिक्विड से चमकाएं घर की 5 गंदी चीजें! सफाई के ये अनोखे तरीके बचाएंगे आपकी मेहनत
हर दिन किचन में काम आने वाला यह लिक्विड कई और चीजों की भी चमक बढ़ाने में काम आ सकता है। ...और पढ़ें
-1778594321294_m.webp)
डिश लिक्विड सोप से चमकाएं कपड़े, ज्वेलरी और घर के कोने-कोने (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सालों से डिश लिक्विड सोप घरों में इस्तेमाल होता आ रहा है, लेकिन क्या आपको पता है इससे आप कपड़ों के जिद्दी दाग, ज्वेलरी जैसी चीजें भी चमका सकते हैं? आइए जानते हैं कैसे यह लिक्विड बाकी चीजों पर लगे दाग भी आसानी से हटा सकता है।
कपड़ों के जिद्दी दाग
अगर कपड़े पर तेल या किसी ग्रीजी चीज का दाग लग गया है तो डिश लिक्विड सोप की बस कुछ बूंदें दाग वाले हिस्से पर लगाकर एक-दो घंटे के लिए छोड़ देना है। मशीन में धोने से पहले सोप लगे हिस्से को हाथ से रगड़कर साफ कर दें। बस इतना ध्यान रखना है कि मशीन में बहुत सारे कपड़ों का लोड ना हो, बस थोड़े ही कपड़ों के साथ इसे अच्छी तरह धोएं।
अप्लायंसेस और कैबिनेट्स की चिपचिपाहट
वैसे तो इस काम के लिए बाजार में काफी सारे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन डिश लिक्विड सोप एक सस्ता और असरदार ऑप्शन है। पेपर टॉवेल या कपड़े पर थोड़ा-सा डिश सोप लिक्विड और पानी लेकर किचन कैबिनेट्स, कुकटॉप, अवन, रेफ्रिजरेटर के हैंडल को अच्छी तरह वाइप करना है। अगर गैस स्टोव पर तेल की चिपचिपाहट महसूस हो रही है तो आप लिक्विड सोप के साथ गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
बाथरूम के कोने-कोने की सफाई
बाथरूम सिंक में लगे साबुन या डिटर्जेंट के दाग, टब, शावर नोब और नलों पर लगे दागों को भी यह लिक्विड सोप आसानी से हटा सकता है। आपको बाथरूम के लिए महंगे प्रोडक्ट लेने की जरूरत नहीं, बस लिक्विड सोप की कुछ बूंदें ही काफी हैं।
खबरें और भी
मेकअप ब्रश की क्लीनिंग
लिक्विड डिश सोप की मदद से आप अपने मेकअप ब्रश पर लगे फाउडेंशन और ऑयल को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। एक बड़े बाउल या कप में गुनगुना पानी लेकर लिक्विड सोप की कुछ बूंदें मिलाएं और सारे मेकअप ब्रश डूबो दें। ध्यान रहे ब्रश का हैंडल वाला हिस्सा पानी में डूबा न हो। अब सभी ब्रश को पानी से निकालकर नल के नीचे अच्छी तरह धो लें।
ज्वेलरी चमकाने का सस्ता नुस्खा
लिक्विड सोप को आप ज्वेलरी क्लीनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर लगे डैड स्किन या ऑयल्स को आसानी से हटा सकते हैं। गुनगुने पानी में कुछ बूंदें लिक्विड सोप की डालकर ब्रश की मदद से ज्वेलरी साफ कर लें। ज्वेलरी को पानी में डूबोकर नहीं रखना है।