Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Office Desk सजाने से बढ़ती है प्रोडक्टिविटी या है सिर्फ अस्थेटिक दिखने का तरीका, आइए जानें

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 09:17 AM (IST)

    कई लोगों को आपने देखा होगा कि वो अपनी ऑफिस की डेस्क को काफी सुंदर बनाकर रखते हैं। अलग-अलग तस्वीरों पौधों आदि की मदद से वो उसे पर्सनल टच देकर अपने लिए ...और पढ़ें

    क्यों Office Desk सजाना है जरूरी? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्यों Office Desk सजाना है जरूरी? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ऑफिस डेस्क सजाने से काम पर भी असर पड़ता है।
    2. ऑफिस डेस्क को सजाकर रखने से अच्छा महसूस होता है।
    3. ऑफिस डेस्क को सजाने से प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Office Desk Decorating Benefits: आपने देखा होगा कि कई लोग दफ्तर में अपने डेस्क को खूब सजा-धजा कर रखते हैं। अपने पसंदीदा किरदारों की तस्वीरें, छोटे पौधे या कोई मोटिवेशन क्वोट से वो अपने डेस्क को सुंदर बनाकर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सजे-धजे डेस्क का साइकोलॉजिकल प्रभाव (Why You Should Decorate Work Desk) भी पड़ता है। अपने ऑफिस डेस्क को सजाना सिर्फ एक सजावटी काम नहीं है, बल्कि यह आपके काम करने के तरीके और प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। एक अच्छी तरह से सजाया हुआ डेस्क न केवल आपको प्रेरित करता है, बल्कि आपके फोकस को भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं कैसे।

    सजाए हुए ऑफिस डेस्क के मनोवैज्ञानिक प्रभाव

    • मूड में सुधार- एक सुंदर और व्यवस्थित डेस्क आपके मूड को बेहतर बनाता है। रंगों, तस्वीरों और पौधों का सही इस्तेमाल आपके मन को शांत और खुश रखता है।
    • तनाव कम होता है- एक अव्यवस्थित डेस्क तनाव का कारण बन सकता है। एक साफ-सुथरा डेस्क आपको तनाव मुक्त महसूस कराता है और आपकी चिंता को कम करता है।
    • क्रिएटिविटी को बढ़ावा- एक प्रेरक वातावरण क्रिएटिविटी को बढ़ावा देता है। इससे आपको नए आइडियाज खोजने में मदद मिलती है और आप काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।
    • फोकस में सुधार- एक व्यवस्थित डेस्क आपको फोकस करने में मदद करता है। जब आपको हर चीज आसानी से मिल जाती है, तो आपका ध्यान भटकने की संभावना कम होती है।

    यह भी पढ़ें: बिना इस्त्री किए दूर होंगी कपड़ों की सिलवटें, प्रेस करने का भी नहीं रहेगा झंझट, बस अपनाने होंगे ये 5 ट्रिक्स

    कैसे सुंदर ऑफिस डेस्क प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है?

    • कार्य कुशलता- एक व्यवस्थित डेस्क आपको चीजों को जल्दी ढूंढने में मदद करता है, जिससे आपकी काम करने की कुशलता बढ़ती है।
    • समय का बेहतर इस्तेमाल- जब आपको चीजों को ढूंढने में कम समय लगता है, तो आप अपने काम पर ज्यादा समय दे सकते हैं।
    • बेहतर निर्णय- एक शांत और व्यवस्थित वातावरण में आप बेहतर फैसले ले सकते हैं।
    • एनर्जी का स्तर बढ़ता है- एक सुंदर डेस्क आपको एनेर्जेटिक महसूस कराता है और आप पूरे दिन काम करने के लिए प्रेरित रहते हैं।

    डेस्क को कैसे सजाएं?

    • रंगों का महत्व- हल्के रंग जैसे हरा, नीला और पीला शांति और उत्पादकता बढ़ाते हैं। आप अपनी पसंद के रंगों का इस्तेमाल करके अपने डेस्क को सजा सकते हैं।
    • पौधे- पौधे न केवल आपके डेस्क को सुंदर बनाते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं। आप छोटे-छोटे पौधे जैसे कैक्टस या सक्कुलेन्ट रख सकते हैं।
    • तस्वीरें- अपनी प्रेरणा के स्रोतों, परिवार या दोस्तों की तस्वीरें लगाएं। ये आपको काम के दौरान प्रेरित रखेंगी।
    • पर्सनल टच- अपनी पसंदीदा चीजें जैसे एक छोटा-सी मूर्ति, एक डायरी या पेन रखें। ये चीजें आपको खुश और आरामदायक महसूस कराएंगी।
    • व्यवस्था- अपने डेस्क को व्यवस्थित रखें। सभी चीजों को अपनी जगह पर रखें। आप ड्रॉअर, ऑर्गनाइजर और ट्रे का इस्तेमाल करके अपने डेस्क को व्यवस्थित कर सकते हैं।
    • नियमित रूप से साफ करें- अपने डेस्क को नियमित रूप से साफ करें ताकि वह हमेशा साफ-सुथरा रहे।
    • गैर-जरूरी चीजें हटाएं- अपने डेस्क पर केवल जरूरत की चीजें ही रखें।

    यह भी पढ़ें: इन टिप्स से दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस के काम को करें आसानी से मैनेज