लाखों की कीमत वाला केसर घर में उगाएं एकदम फ्री! नोट करें मिट्टी और रोपाई का सही तरीका
केसर भले ही बाजार में लाखों की कीमत में मिल रही हो पर इसे घर पर भी उगाया जा सकता है।

महंगे केसर को घर पर उगाने का व्यावहारिक तरीका (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मसालों की शान बढ़ाने वाला केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला कहा जाता है, जिसकी कीमत लाखों में है। ऐसे में हर मिडल क्लास परिवार केसर को अपने व्यंजनों में शामिल नहीं कर सकता। वहीं, अगर केसर की खेती की बात करें तो इसे ठंडे इलाकों में ही उगाया जा सकता है, यही वजह है लोग इसे घर में उगाने के बारे में नहीं सोचते।
चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से इसे घर में भी उगाया जा सकता है, बस जरूरत है तो कुछ बातों का ध्यान रखने की।
गमले में कैसे उगाएं केसर?
हमें केसर क्रोकस सैटिवस नामक पौधे से मिलता है, इसके फूलों के बीच में लाल रेशों की परतें होती हैं जिसमें से इसे निकाला जाता है। अब लोग इसे अपनी बालकनी में भी उगाना पसंद कर रहे हैं, आइए जानते हैं इसे घर में उगाने का तरीका:
सामग्री
8-10 केसर के बल्ब
रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
गोबर खाद या वर्मीकंपोस्ट
10-12 इंच गहरा गमला
एक छोटी स्प्रे बोतल
लगाने की विधि
सबसे पहले 10-12 इंच गहरा गमला लें और उसमें छेद चेक करें क्योंकि जल निकासी के लिए यह बहुत जरूरी शर्त है।
अब गमले की मिट्टी तैयार करनी है, इसके लिए 50% बगीचे की मिट्टी और 30% बालू के साथ 20% गोबर की खाद मिलाएं।
गमले में मिट्टी डलने के बाद केसर के बल्ब लें। इसे मिट्टी में कम से कम 2-3 इंच की गहराई में लगाना है और बल्ब दूरी भी 1-2 इंच की रखें।
अगले स्टेप में मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए हल्का सा पानी छिड़कें।
गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां कम से कम उसे 5-6 घंटी की अच्छी धूप मिले।
किन बातों का रखें ध्यान?
केसर को घर पर उगाने का सबसे सही समय अगस्त से नवंबर की बीच का होता है, इसी समय 1-2 महीनों बाद हल्की ठंडक दस्तक देने लगती है।
केसर के पौधे की सिंचाई को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि इस पौधे को बहुत कम मात्रा में पानी की जरूरत होती है।
मिट्टी में ज्यादा नमी रहने या पानी जमा रहने से पौधे के सड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पानी तब देना चाहिए जब लगे कि पौधे की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह सूख चुकी है।
