तकिए के नीचे तेजपत्ता रखकर सोने से सचमुच नहीं आते बुरे सपने? यूनानी और रोमन परंपरा से जुड़ा है जवाब
भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता कई लोग तकिए के नीचे रखकर सोते हैं, यह मानते हुए कि इससे अच्छी नींद और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।

क्या है तकिए के नीचे तेजपत्ता रखकर सोने की कहानी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तेजपत्ते का इस्तेमाल इसके खास स्वाद और खुशबू के कारण सालों से भारतीय रसोई में होता आया है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए तेजपत्ते को फोरन में डाला जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोग अपने तकिए के नीचे इसे रखकर सोते हैं?
लोग मानते हैं कि तेजपत्ता तकिए के नीचे रखकर सोने से नींद अच्छी आती है, पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट होती है और उन्हें अच्छे सपने आते हैं। हालांकि, इन फायदों का कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन फिर भी सुकून और मानसिक शांति के लिए लोग ये नुस्खा अपनाते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि लोग ऐसा क्यों मानते हैं? आइए जानें तकिए के नीचे तेजपत्ता रखकर सोने की मान्यता के पीछे की कहानी।
यूनानी और रोमन मान्यता से जुड़ी वजह
प्राचीन रोमन और यूनानी संस्कृतियों में तेजपत्ते को सुरक्षा, बुद्धिमता और सही मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता था। ऐसी मान्यता हुआ करती थी कि तेजपत्ता बिस्तर के पास रखने से नकारात्मक ख्याल दूर रहते हैं और अच्छे से सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। ऐसा भी माना जाता था कि तेजपत्ता बिस्तर के पास होने से बुरे और डरावने सपने नहीं आते और रात को सुकून भरी नींद आती।
यहीं मान्यताएं आज भी कई लोग मानते हैं और तेजपत्ते को विशेज पूरी करने और पॉजिटिव चीजों के अट्रैक्ट करने से जोड़कर देखते हैं। लोग ये भी मानते हैं कि तकिए के नीचे तेजपत्ता रखकर सोने से इरादे मजबूत होते हैं।
क्या सचमुच तेजपत्ते से अच्छी नींद आती है?
वैज्ञानिक दृष्टि से इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता कि तेजपत्ता नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। न ही इसका अच्छे सपनों से कोई नाता साबित हो पाया है। हालांकि, जो लोग इन मान्यताओं पर यकीन रखते हैं, उनके लिए सोने से पहले ये छोटे-छोटे उपाय करने से सुकून का एहसास होता है और दिमागी रूप से वे ज्यादा रिलैक्स कर पाते हैं। हो सकता है इस वजह से लोग तेजपत्ता तकिए के नीचे रखकर सोने को अच्छी नींद से जोड़कर देखते हैं।
तकिए के नीचे तेजपत्ता रखकर सोना वैज्ञानिक रूप से साबित कोई नुस्खा नहीं है। यह पूरी तरह से लोक मान्यताओं पर आधारित है और लोग इसे एक पॉजिटिव बेड टाइम रिजुअल के रूप में देखते हैं।
