Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kitchen Cleaning Tips: किचन कैबिनेट्स से आ रही बदबू और गंदगी को साफ करने में बेहद असरदार हैं ये घरेलू उपाय

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 10:49 AM (IST)

    किचन की सफाई के दौरान कैबिनेट्स को साफ करने पर ध्यान ही नहीं जाता। लंबे समय तक इनकी सफाई न करने से उनमें बदबू आ सकती है। साथ ही दाग- धब्बों के चलते कै ...और पढ़ें

    किचन कैबिनेट्स की सफाई के टिप्स (Pic credit- freepik)
    किचन कैबिनेट्स की सफाई के टिप्स (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. किचन कैबिनेट्स रसोई को खूबसूरत बनाने के साथ सामान को ऑर्गनाइज रखने के काम आते हैं।
    2. किचन कैबिनेट्स भी किचन में फैली बदबू की बन सकते हैं वजह।
    3. नींबू, व्हाइट विनेगर, बेकिंग सोडा से आसानी से चमका सकते हैं किचन कैबिनेट्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन की खूबसूरती बढ़ाने और बिखरे सामान को एडजस्ट करने में कैबिनेट्स की भूमिका खास होती है, लेकिन गंदे व गीले हाथों से कैबिनेट्स को छूने से उनमें दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं और कई बार उनमें पड़ा सामान खराब होने के चलते बदबू भी आने लगती है। जिससे किचन में जाने का दिल नहीं करता। किचन की साफ-सफाई के साथ कैबिनेट्स की सफाई करते रहना भी जरूरी है। महीने में एक बार इनकी सफाई काफी है। यहां बताए गए घरेलू उपायों की मदद से आसानी से साफ कर सकते हैं आप किचन कैबिनेट्स। 

    प्लास्टिक कैबिनेट्स को साफ करने का तरीका

    साबुन और गर्म पानी

    • लिक्विड डिश सोप या फिर साबुन को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में डालकर छोड़ दें, फिर इसे स्प्रे बॉटल में भर लें। 
    • इस पानी को कैबिनेट में छिड़क कर दो से पांच मिनट के लिए छोड़ दें।
    • फिर इन कैबिनेट्स को टिश्यू पेपर या किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। 
    • इससे कैबिनेट्स के दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं, साथ ही बदबू भी दूर हो जाती है। 

    नींबू का रस

    • प्लास्टिक के कैबिनेट्स को साफ करने के लिए नींबू का रस बेस्ट है। 
    • एक कप में गुनगुना पानी लें और इसमें 2 से 3 नींबू का रस मिला लें।
    • अब इसमें साफ कपड़े को भिगोकर उससे कैबिनेट्स को साफ कर लें।
    • थोड़ी देर के लिए कैबिनेट्स को खुला ही छोड़ दें। 
    • चाहें तो ऐसे ही छोड़ दें या फिर एक बार और साफ पानी से कैबिनेट्स को पोंछ सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- किचन गार्डेनिंग के लिए आजमाएं ये आइडियाज और पूरा करें बागवानी का शौक

    वुडन कैबिनेट्स को साफ करने का तरीका

    बेकिंग सोडा व नींबू

    • 2 चम्मच बेकिंग सोडा को दो चम्मच नींबू के रस में मिलाएं और इसमें एक कप गर्म पानी डालें। इस सॉल्यूशन को किसी स्प्रे बॉटल में भर लें।
    • अब इस लिक्विड को कैबिनेट में छिड़ककर लगभग 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद कॉटन कपड़े से पोंछ दें।

    व्हाइट विनेगर

    खबरें और भी

    • वुडन कैबिनेट को साफ करने का दूसरा तरीका है व्हाइट विनेगर। इसके लिए एक कप पानी में 1/4 कप व्हाइट विनेगर मिलाएं। साथ ही दो चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच डिश वॉशिंग भी। 
    • इस सॉल्यूशन को एक बोतल में भर दें और इससे कैबिनेट को साफ करें। महक और गंदगी दोनों दूर हो जाएगी। 

    ये भी पढ़ेंः- किचन की सफाई करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स