Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर के गंदे शीशे चमकाने के लिए इन उपायों की लें मदद, मिनटों में हो जाएगी सफाई

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 04:51 PM (IST)

    घर के वॉर्डरोब और वॉशरूम में लगे शीशों पर जमी गंदगी को साफ करना कई बार बहुत मुश्किल होता है। गंदे शीशे घर की खूबसूरती बिगाड़ने का भी काम करते हैं। साफ ...और पढ़ें

    इन तरीकों से चमकाएं शीशे (Pic credit- freepik)
    इन तरीकों से चमकाएं शीशे (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. घर के शीशे चमकाने के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल से असरदार।
    2. शीशे के कॉटन के कपड़े से नहीं, कागज या मोजे से करें साफ।
    3. नींबू के रस से भी चमका सकते हैं शीशा।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शीशे को साफ करने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के क्लीनर्स मौजूद हैं, लेकिन कई बार इनसे शीशे को साफ करने के बाद भी पूरी तरह से तसल्ली नहीं होती। दाग और धब्बों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो पाता। धब्बों से भरा आईना वॉर्डरोब से लेकर वॉशरूम तक की खूबसूरती को कम करने का काम करता है। अगर आप भी मिरर को चमकाने का ढूंढ़ रहे हैं कोई असरदार उपाय, तो यहां दिए गए तरीके आ सकते हैं आपके काफी काम।

    सिर्फ शीशे ही नहीं इन तरीकों से आप लगभग कांच की हर एक चीज की कर सकते हैं सफाई। 

    मोजे का इस्तेमाल

    कांच की साफ-सफाई के लिए कॉटन के कपड़े के बजाय मोजे का इस्तेमाल करें। इससे आप बहुत ही कम एफर्ट के साथ शीशा चमका सकते हैं। पानी में मोजे को भिगोकर इससे मिरर को साफ करें।

    व्हाइट वेनेगर का इस्‍तेमाल

    शीशे पर लगे पानी या दूसरे तरह के दागों की साफ- सफाई के लिए व्हाइट विनेगर भी बेहद असरदार है। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुने पाने में एक से दो चम्मच व्हाइट विनेगर मिलाएं। इस सॉल्यूशन को किसी स्प्रे बॉटल में भर लें और फिर इससे मिरर को साफ करें।

    ये भी पढ़ेंः- पैरों को चमकाना चाहते हैं, तो इन तरीकों से करें सेब के सिरके का इस्तेमाल

    कागज का करें इस्‍तेमाल

    शीशे को चमकाने के लिए मोजे के अलावा आप कागज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कागज की मदद से शीशे पर जमी गंदगी ही नहीं, बल्कि नमी को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। 

    नींबू का इस्‍तेमाल

    नींबू का रस साफ- सफाई का सबसे बेहतरीन उपाय है। जो हर तरह के दाग- धब्बों का मिनटों में कर देता है सफाया। इसके लिए नींबू के रस में थोड़ी मात्रा में पानी मिलाएं और इसमें मोजे को भिगाकर उससे शीशे साफ करें।

    खबरें और भी

    पाउडर का इस्‍तेमाल

    शीशे को चमकाने में टेलकम पाउडर भी बेहद फायदेमंद है। जिससे दाग-धब्बे को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए मिरर पर पाउडर छिड़क दें और कुछ देर बाद मोजे से इसे पोंछ दें।

    ये भी पढ़ेंः- क्या आप भी गर्मियों में दबाकर करते हैं Talcum Powder का इस्तेमाल? तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान