विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉयलेट सीट चमकाने के 3 जादुई तरीके; मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग, मिलेगा नए जैसा वॉशरूम

Published: Sat, 22 Mar 2025 07:12 PM (IST)

टॉयलेट सीट की सफाई न सिर्फ आपकी सेहत के लिए जरूरी है बल्कि आपको लोगों के सामने शर्मिंदा होने से ...और पढ़ें

ऐसे छुड़ाएं टॉयलेट सीट के जिद्दी दाग (Picture Credit- Freepik)
ऐसे छुड़ाएं टॉयलेट सीट के जिद्दी दाग (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. टॉयलेट सीट बीमारियों का घर होती है।
  2. इसलिए इसकी सफाई बेहद जरूरी है।
  3. इसके लिए कुछ टिप्स मददगार हो सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ-साथ साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। यह सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि अच्छी इमेज के लिए भी बेहद जरूरी है। घर में मौजूद गंदगी सेहत तो बिगाड़ती ही है, साथ ही दूसरों के सामने आपकी इमेज भी खराब कर सकती है। ऐसे लोग अक्सर घर की साफ-सफाई पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन वॉशरूम को अक्सर अनदेखा कर देते हैं।

हालांकि, वॉशरूम की सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि वॉशरूम में मौजूद टॉयलेट सीट बीमारियों का घर होती है, जिसकी समय-समय पर सफाई जरूरी है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी टॉयलेट सीट पर लगे जिद्दी दाग छूटते नहीं है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे तीन ऐसे जबरदस्त तरीकों के बारे में, जो आपके टॉयलेट सीट को नया जैसा चमका देंगे।

बेकिंग सोडा और सिरका का पेस्ट

टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा सिरका एक बढ़िया तरीका है। यह पेस्ट एसिडिक होता है, जो दागों को हटाने और सीट को कीटाणुरहित करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ पुराना होने पर नहीं, इन कंडीशन में भी तुरंत बदल लें अपना टूथब्रश, वरना खड़ी हो सकती है समस्या

कैसे करें इस्तेमाल-

  • दाग वाली जगहों पर बेकिंग सोडा की थोड़ी मात्रा छिड़कें।
  • फिर बेकिंग सोडा पर सफेद सिरका डालें या स्प्रे करें, जिससे एक फिजिंगग पेस्ट बन जाए।
  • इस पेस्ट को कम से कम 15-30 मिनट तक लगा रहने दें या मुश्किल दागों के लिए ज्यादा समय तक लगा रहने दें।
  • फिर दागों को अच्छे से साफ करने के लिए स्क्रब, ब्रश या स्पंज का इस्तेमाल करें।
  • अंत में साफ पानी से धो दें।

नींबू का रस और नमक

नींबू का रस एसिडिट होता है और इसमें नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि नमक दागों पर कठोर वार करता है, जिससे इन्हें निकालने में आसानी होती है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • दागों पर सीधे नींबू का रस निचोड़ें।
  • नींबू के रस पर थोड़ा-सा नमक छिड़कें।
  • अब इस पेस्ट को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर ब्रश या स्पॉन्ज से दागों को साफ करें।
  • अब साफ पानी से धो लें।

सिरका भी असरदार

टॉयलेट सीट के जिद्दी दागों को साफ करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सिरका एसिडिक होता है, जो दागों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • शौचालय की सीट के दाग वाले हिस्सों पर सीधे सफेद सिरका डालें या स्प्रे करें।
  • इसे लगभग 15-30 मिनट तक लगा रहने दें। इससे सिरके का एसिडिक नेचर दागों को निकला देता है।
  • दागों को अच्छी तरह से साफ करने के लिए स्क्रब ब्रश या स्पंज का उपयोग करें।
  • शौचालय की सीट को साफ पानी से धोएं और इसे पोंछकर सुखाएं।

यह भी पढ़ें-  बाथरूम का वॉश बेसिन बार-बार हो जाता है Block, इन तरीकों को अपनाकर मिलेगा छुटकारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।