Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथ में 'औरा रिंग', बिस्तर पर 'स्मार्ट मैट्रेस'- अच्छी नींद के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहे अरबपति

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 11:37 AM (IST)

    दुनिया के सबसे अमीर और सफल लोग अब सिर्फ काम पर ही नहीं, बल्कि अपनी नींद पर भी भारी निवेश कर रहे हैं। इसे 'स्लीप इकोनॉमी' का नाम दिया गया है। इमरजेन रि ...और पढ़ें

    क्या पैसे से 'सुकून' खरीदा जा सकता है? अरबपतियों का 'स्लीप एक्सपेरिमेंट' तो यही कहता है (Image Source: AI-Generated)

    क्या पैसे से 'सुकून' खरीदा जा सकता है? अरबपतियों का 'स्लीप एक्सपेरिमेंट' तो यही कहता है (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको लगता है कि दुनिया के सबसे अमीर लोग सोने के बजाय सिर्फ काम करने में यकीन रखते हैं? यह सोच अब पुरानी हो चुकी है। जिस नींद को कभी सफलता के रास्ते में बाधा माना जाता था, आज वही इन अरबपतियों की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

    हालात यह हैं कि अब अच्छी नींद पाने के लिए 500 अरब डॉलर की एक पूरी 'स्लीप इकोनॉमी' खड़ी हो गई है। एलन मस्क जैसे दिग्गज अब नींद से समझौता करने को 'ब्रेन पेन' कहते हैं। आखिर मस्क और जकरबर्ग अपनी नींद को गहरा बनाने के लिए किन गैजेट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं (How Billionaires Obsessed with Sleep Tech)? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

    sleep

    (Image Source: AI-Generated) 

    साधारण गद्दे पर नहीं सोते एलन मस्क

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने लंबे समय तक अपनी नींद को नजरअंदाज किया। एक समय ऐसा था जब वे 6 घंटे से भी कम सोते थे। मस्क के मुताबिक, इसका सीधा असर उनके काम पर पड़ा और उनकी प्रोडक्टिविटी कम हो गई। वे इस स्थिति को 'ब्रेन पेन' कहते हैं, क्योंकि नींद की कमी से उनका फोकस टूटने लगा था।

    अब मस्क अपनी नींद को लेकर बेहद सतर्क हैं। वे 'Eight Sleep Pod' नाम के एक स्मार्ट मैट्रेस का इस्तेमाल करते हैं। बता दें, यह सिस्टम तापमान को कंट्रोल करता है, नींद को ट्रैक करता है और खर्राटे का पता लगाकर नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

    खबरें और भी

    अरबपति कैसे रखते हैं अपनी नींद का ख्याल?

    सिर्फ मस्क ही नहीं, अन्य टेक दिग्गज भी अनोखे गैजेट्स और तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं:

    • मार्क जकरबर्ग: फेसबुक के फाउंडर 'Oura Ring' का इस्तेमाल करते हैं। यह अंगूठी हार्ट रेट और डीप स्लीप लेवल जैसे बायोमेट्रिक डेटा को ट्रैक करती है। इसके अलावा, जकरबर्ग भी मस्क की तरह 'Eight Sleep Pod' का इस्तेमाल करते हैं।
    • सुंदर पिचाई: गूगल के सीईओ गैजेट्स से ज्यादा तकनीक पर भरोसा करते हैं। वे खुद को रिलैक्स करने के लिए 'नॉन स्लीप डीप रेस्ट' (NSDR) तकनीक अपनाते हैं। इससे वे बिना सोए ही खुद को गहरी शांति की अवस्था में ले जाते हैं, जिससे उनकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
    • जेफ बेजोस: अमेजॉन के फाउंडर 'एलेमाइंड हेडबैंड' नामक ब्रेन-हैकिंग वियरेबल का समर्थन करते हैं। दावा किया जाता है कि यह गैजेट यूजर्स को दो गुना तेजी से नींद लाने में मदद करता है।

    good sleep

    (Image Source: AI-Generated)

    सेहत के साथ-साथ 'स्टाइल स्टेटमेंट' बने स्लीप गैजेट्स

    दिलचस्प बात यह है कि जो गैजेट्स कभी सिर्फ नींद को ट्रैक करने के लिए बनाए गए थे, वे अब फैशन का हिस्सा बन गए हैं। 2013 में फिनलैंड में शुरू हुई 'औरा रिंग' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

    शुरुआत में इसका फोकस सिर्फ बेहतर नींद पर था, लेकिन अब यह एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट है। प्रिंस हैरी से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट तक को इस रिंग के साथ देखा गया है। भारत में इस रिंग की कीमत 24 हजार रुपये से लेकर 1.3 लाख रुपये तक है। यह अब हेल्थ डिवाइस से ज्यादा एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है।

    यह भी पढ़ें- खराब नींद कैसे बिगाड़ती है विजन? डॉक्टर ने बताया कैसे करें Eye Care

    यह भी पढ़ें- दिनभर की भागदौड़ के बाद भी रात भर नहीं आती नींद, तो ये योगासन करेंगे सुकून से सोने में मदद