विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर आसान तरीके से बना सकते हैं नेचुरल खाद, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान

Published: Wed, 07 May 2025 04:16 PM (IST)

घर पर आर्गेनिक खाद (कम्पोस्ट) बनाना बेहद आसान है। फल सब्जियों के छिलके और किचन वेस्ट से प्राकृतिक खाद बना ...और पढ़ें

घर पर बनाएं आर्गेनिक खाद आसान तरीका
घर पर बनाएं आर्गेनिक खाद आसान तरीका

लाइफस्टाइल डेक्स, नई दिल्ली। इन दिनों आर्गेनिक शब्द काफी चलन में है। सेहत को लेकर जागरूक रहने वाले लोग न केवल अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा ऑर्गेनिक चीजों को शामिल कर रहे हैं, बल्कि अपनी बागवानी में भी इसे अपना साथी बना रहे हैं। ऑर्गेनिक कम्पोस्ट के साथ ही ऑर्गेनिक फल और सब्जियों को उगाया जा सकता है। आप इसे अपने घर पर ही आसानी से बना सकते हैं, बस आपको पता होना चाहिए कि किससे कम्पोस्ट बनाया जा सकता है और किससे नहीं।

कम्पोस्ट होता क्या है

ये एक किस्म की खाद है, जो प्राकृतिक चीजों को सड़ाकर बनाई जाती है।

कलेक्ट करें नेचुरल चीजें

घर पर कम्पोस्ट तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले घर की नेचुरल चीजें इकट्ठा करना शुरू करना होगा, जैसे फल-सब्जियों के छिलके, पत्तियां और अपने ही गार्डन से ट्रिम किए पेड़-पौधों के अंश।

यह भी पढ़ें-  चंद महीनों में आपकी जिंदगी बदल सकती हैं 5 Good Habits, चिंता और तनाव से रहेंगे मीलों दूर

ऐसा करने से क्या होता है

  • इससे आप किचन वेस्ट को फेंकने की बजाय पेड़-पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
  • मिट्टी को ऑर्गेनिक खाद मिलता है और उसका पोषण तथा नमी बनी रहती है।
  • सिंथेटिक फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती। कम्पोस्ट में किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल नहीं होता।

इन चीजों से बना सकते हैं कम्पोस्ट

  • फल और सब्जियों के छिलके और किचन की बची हुई चीजें
  • खराब हो चुके फल और सब्जियां
  • चाय की पत्ती
  • अंडे के छिलके
  • नट्स के छिलके
  • पेपर, कार्डबोर्ड और फटे हुए अखबार
  • पेपर नैपकिन, पेपर टॉवेल और बिना इस्तेमाल किए हुए टॉयलेट पेपर
  • पत्तियां
  • घास-फूस
  • पुराने झड़े हुए फूल
  • लकड़ी का बुरादा
  • लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े
  • इनसे नहीं बनता कम्पोस्ट
  • घर के पालतू जानवरों की बेकार चीजें
  • मांस, मछली की हड्डियां या कांटे
  • अखरोट के छिलके
  • कोयला या कोयले की राख
  • लकड़ी के बड़े टुकड़े
  • कुकिंग ऑयल और ग्रीज़
  • कॉफी पॉड्स
  • इंफेक्टेड पत्ते या फूल जिन्हें ट्रिम किया गया हो

घर के बाहर कम्पोस्ट बनाएं

  • सबसे पहले ये तय कर लें कि आपको कम्पोस्ट किसमें बनाना है। ऐसी जगह चुनें जहां हल्की छांव हो और पानी निकलने की जगह हो। उस जगह पर जानवर न पहुंच पाएं। आपके कम्पोस्ट बनाने वाला कंटेंटर कम से 3 फीट चौड़ा और ऊंचा होना चाहिए। इससे आप आसानी से अपने ऑर्गेनिक चीजों को अच्छी तरह मिला पाएंगे।
  • ग्रीन और ब्राउन सामग्री को लेयर्स में रखें। ग्रीन का मतलब है किचन वेस्ट, जिसमें सब्जियों, फलों के वेस्ट और गार्डन से ट्रिम की गई फूल-पत्तियां शामिल हैं। वहीं, ब्राउन मटेरियल में पेड-पौधों की टहनियां, पेपर और लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े आते हैं। अब इन दोनों के एक के ऊपर एक लेयर बनाते जाएं। हर लेयर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालना न भूलें।
  • कम्पोस्ट बनाने के लिए रखी गई इन सामग्रियों को बीच-बीच में पलटाते भी रहें। इसके लिए आप खुरपे या फिर किसी बड़ी छड़ी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको हर 5-7 दिन में इस कम्पोस्ट को पलटना है। जैसे-जैसे कम्पोस्ट बनना शुरू होगा आपको इसे पलटना कम कर देना है। इस कम्पोस्ट की नमी बनाए रखने के लिए आपको बीच-बीच में पानी भी देना होगा।
  • सामग्रियों को कम्पोस्ट बनने में कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों का वक्त लग सकता है। इसमें आपकी सामग्री की मात्रा, मटेरियल का प्रकार, नमी का स्तर और मौसम जैसी चीजें मायने रखती हैं।

कैसे पता चलेगा कि कम्पोस्ट तैयार है

  • जब यह तैयार हो जाता है तो वो मिट्टी के रंग का और भुरभुरा हो जाता है
  • उसमें से मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू आती है
  • कोई बड़ा टुकड़ा या सामग्री नहीं होती
  • आप इस कम्पोस्ट को मिट्टी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे आप अपने गार्डन की मिट्टी के ऊपर छिड़क सकते हैं

यह भी पढ़ें-  साफ चश्मे से मिलेगी क्लियर विजन! इन तरीकों से करें आसान सफाई, नहीं होगी धुंधली दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।