विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पेट डॉग्‍स भी ट्रेडम‍िल पर करेंगे वर्कआउट, China में कुत्तों के ल‍िए खुलने जा रहा 'Gogogym'

Published: Sun, 01 Jun 2025 10:10 AM (GMT+05:30)

चीन अपने पालतू कुत्तों के लिए एक अनोखा Gogogym खोल रहा है जहां वे ट्रेडमिल पर कसरत कर सकेंगे। शंघाई ...और पढ़ें

चीन में कुत्‍तों के ल‍िए खुलने जा रहा अनोखा ज‍िम। (Image Credit- Freepik)
चीन में कुत्‍तों के ल‍िए खुलने जा रहा अनोखा ज‍िम। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. चीन अपने इनोवेशन और टेक्‍नोलॉजी के ल‍िए जाना जाता है।
  2. चीन ने अब पालतू कुत्‍ताें के ल‍िए भी खास पहल की है।
  3. कुत्‍ताें की फ‍िटनेस का भी खूब ख्‍याल रखा जा रहा है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। China पूरी दुन‍िया में अपने इनोवेशन, टेक्‍नोलॉजी और तेजी से बदलती सोच के ल‍िए मशहूर है। चाहे बात AI Technology को अपनाने की हाे या फ‍िर रोबोट‍िक हॉस्‍प‍िटल बनाने की, China क‍िसी भी मामले में पीछे नहीं है। China ने हमेशा ही कुछ नया और अलग क‍िया है। यहां आपको स्‍मार्ट स‍िटी से लेकर Wall Of China तक सब कुछ देखने को म‍िलेगा।

इन द‍िनों चीन अपनी एक और अनाेखी पहल को लेकर भी चर्चा में है। जी हां, ये और कुछ नहीं बल्कि पहल पालतू कुत्‍तों के ल‍िए है। अभी तक इंसानों को ही आपने खुद की फ‍िटनेस का ख्‍याल रखते हुए देखा होगा, उन्‍हें ही ज‍िम जाते हुए देखा होगा, लेक‍िन अब चीन ने कुत्‍तों की सेहत के ल‍िए भी एक बड़ा कदम उठाया है।

Singapore के हेल्थ ब्रांड ने तैयार क‍िया ज‍िम

China के Sanghai में दुन‍िया का ऐसा ज‍िम खुलने जा रहा है जो खासतौर पर पालतू कुत्‍तों के ल‍िए है। इस अनोखे फिटनेस सेंटर का नाम ‘Gogogym’ रखा गया है। आपको बता दें क‍ि कुत्तों के इस ज‍िम को Singapore के हेल्थ ब्रांड Heal Petcare ने तैयार किया है। अब यहां पालतू कुत्ते भी एक्‍सरसाइज करेंगे। ट्रेडम‍िल पर दौड़ते हुए नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by CarryMyPet (@carry_my_pet)

कुत्तों को म‍िलेंगी कई सुव‍िधाएं

इसके अलावा मसाज, स्पा और रिहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। हालांक‍ि अभी इस प्रोजेक्‍ट पर काम हो रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है क‍ि ज‍िम को जून के आख‍िरी हफ्ते में खोल द‍िया जाएगा। चीन के इस पहल का उद्देश्‍य ने केवल मनोरंजन है बल्कि कुत्तों की फिटनेस, मेंटल हेल्थ और उनकी उम्र को भी लंबा बनाना है।

यह भी पढ़ें: चीन ने ताइवान पर हमला किया तो भयंकर दुष्परिणाम होंगे, अमेरिका ने अपने एशियाई सहयोगी देशों को किया आगाह

स्‍व‍िम‍िंग पूल होगा आकर्षण का केंद्र

आपको बता दें क‍ि इस ज‍िम में स्‍व‍िम‍िंग पूल भी होगा। जहां कुत्तों काे तैरना भी स‍िखाया जाएगा। हाल ही में इस जिम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ज‍िसमें कुछ डॉगी ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे थे। इस ज‍िम में चार कमरे होंगे। यहां पालतू कुत्तों को कई तरह की सुव‍िधाएं दी जाएंगी। यहां फिटनेस सेंटर, स्पा, मसाज रूम और सामान रखने के ल‍िए कमरे बनाए गए हैं।

कुत्तों ने क‍िया था मॉडल‍िंग

हालांक‍ि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है क‍ि इस जिम को ज्‍वाइन करने के ल‍िए क‍ितनी फीस देनी होगी। यहां कुत्तों को एक्‍सरसाइज कराने के ल‍िए ट्रेनर भी मौजूद रहेंगे। 19 अप्रैल को Gogogym ने कुत्तों की एक मॉडलिंग प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें जो भी डॉगी व‍िजेता बने उन्‍हें 3 महीने का जिम पास द‍िया गया है। सोशल मीड‍िया पर इस ज‍िम की सब लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चीन पर फिर टैरिफ बढ़ाएगा अमेरिका! ड्रैगन की हरकतों पर फिर भड़के ट्रंप, जिनेवा समझौते के उल्लंघन का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।