'लड़कियों के बस का नहीं साइंस'... Men of Science के दौर में जब एक महिला बनी चुनौती, तो गढ़ना पड़ा 'Scientist' शब्द!
आज इतनी आसानी से कहे जाने वाले साइंटिस्ट शब्द का बेहद अनोखा इतिहास है क्योंकि इसका संबंध एक महिला से है।

मेरी सोमरविले एक स्कॉटिश साइंटिस्ट और एस्ट्रोनॉमर थीं (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लड़कियों को साइंस जैसे विषयों से दूर रखने की शुरुआत हमारे समाज में ही नहीं हुई, बल्कि सदियों से उन्हें विज्ञान की दुनिया से दूर रखा जाता था। इतना ही नहीं, उस दौर में तो कोई जानता भी नहीं था कि साइंटिस्ट नाम का कोई शब्द भी अस्तित्व में है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों ही बातों को अमल में लाने का श्रेय एक महिला को ही जाता है। हम बात कर रहे हैं प्रसिद्ध वैज्ञानिक मेरी सोमरविले की, आइए उनकी दिलचस्प कहानी जानते हैं।
कौन थीं मेरी सोमरविले?
मेरी सोमरविले एक स्कॉटिश साइंटिस्ट और estronomrथीं, जिनकी विज्ञान में रुचि ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी। 18वीं शताब्दी में लड़कियां फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री जैसे विषय नहीं पढ़ा करती थीं।
उस दौर में लड़कियों का साइंस पढ़ना इसलिए किसी अपराध से कम नहीं था क्योंकि उनकी विज्ञान से जुड़े विश्वविद्यालयों और संस्थानों तक पहुंच वर्जित थी। लोगों में यह आम धारणा थी कि महिलाओं का दिमाग साइंस के लिए नहीं बना है। ऐसे समय में मेरी सोमरविले की पढ़ाई के प्रति ललक ने इतिहास रच दिया।
एक विषय चुनने के लिए किया मना
जहां एक तरफ हर एक स्कॉलर किसी एक सब्जेक्ट पर फोकस करता है तो वहीं मेरी सोमरविले ने मैथमेटिक्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी सभी की पढ़ाई की। उनकी 1834 में किताब ने तो लोगों का साइंस की लेकर सोचने का नजरिया ही बदल दिया था।
पहले नहीं था साइंटिस्ट जैसा कोई शब्द
उस समय क्योंकि सिर्फ पुरुष ही साइंस पढ़ते थे, इसी वजह से उन्हें 'मेन ऑफ साइंस' कहकर बुलाया जाता था। यह एक तरह की उपाधि थी, उसी तरह जैसे मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के नाम के पीछे डॉक्टर लगता है। पर अब समस्या यह थी कि मेरी तो पुरुष नहीं थीं और कोई एक फील्ड उनके काम को भी परिभाषित नहीं कर सकती थी।
अंग्रेजी को मिला नया शब्द
मेरी सोमरविले की साल 1834 में आई किताब 'On the Connexion of the Physical Sciences' का रिव्यू करते समय प्रसिद्ध दार्शनिक और इतिहासकार विलियम व्हेवेल ने नया शब्द खोजा ‘साइंटिस्ट’। उन्होंने कला के क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले आर्टिस्ट शब्द की तर्ज पर साइंटिस्ट शब्द की रचना की थी। यह शब्द बिल्कुल मेरी सोमरविले के जैसे लोगों के लिए गढ़ा गया था।

