विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के खेतों से निकल शादी-पार्टियों की शान बना भांगड़ा, दिलचस्प है इस लोकनृत्य के शुरू होने की कहानी

Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:36 PM (IST)

भांगड़ा एक ऐसा डांस जिसकी बीट सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। यह एक पंजाबी लोकनृत्य है, जो अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। आइए जानते हैं कैसे हुई इस डांस की शुरुआत।

पंजाब का लोक नृत्य है भांगड़ा (AI Generated Image)

पंजाब का लोक नृत्य है भांगड़ा (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने कभी भांगड़ा न किया है। बड़ा हो या छोटा, हर किसी ने कभी न कभी भांगड़े की धुन पर डांस जरूर किया होगा। आज भले ही यह नृत्य देश-दुनिया में मशहूर हो चुका है, लेकिन कम लोग ही यह जानते होंगे कि आखिर इसकी शुरुआत कैसे हुई?

जोश और मस्ती से भरपूर भांगड़ा नृत्य का कनेक्शन किसानों से जुड़ा है और ये कई सालों पुराना है। आज ये नृत्य दुनियाभर में पंजाब की पहचान बन चुका है। आइए जानें भांगड़ा का इतिहास क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई थी। 

कैसे हुई भांगड़ा की शुरुआत?

भांगड़ा नृत्य बैसाखी के पर्व से जुड़ा है। पुराने समय में पंजाब के किसान बैसाखी के अवसर पर गेंहू की पकी हुई फसल कटने के बाद भगवान और प्रकृति को शुक्रिया करने के लिए खेतों में इकट्ठा होते थे। 

कड़ी मेहनत के बाद फसलों की कटाई की खुशी में किसान ढोल बजाते और उसके चारों ओर नाचते थे। समय के साथ ये एक पंरपरा बन गई और पंजाब की संस्कृति का हिस्सा। किसानों की खुशी का ये नृत्य ही आगे चलकर भांगड़ा बना। शुरुआत में यह नृत्य सिर्फ पुरुष ही किया करते थे, लेकिन अब महिलाएं भी भांगड़ा करती हैं। 

कैसे किया जाता है भांगड़ा?

भांगड़ा ढोल की ताल ढोल की थाप से तय होती है। ढोलक बजाने वाला अलग-अलग थाप से ढोल बजाता है और नर्तक उसके चारों ओर घूमते हुए नाचते हैं। इस दौरान पंजाबी लोकगीत, बोलियां और टप्पे गाए जाते हैं

भांगड़ा करते समय पैरों को तेजी से जमीन पर पटका जाता है और बाहों को ऊपर उठाकर कूदते हुए डांस किया जाता है।नर्तक अपने हाथों में छिक्का और काटो जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल करते हैं, जो इस नृत्य को और मजेदार बना देते हैं। 

भांगड़ा की खासियत क्या है?

भांगड़ा की सबसे बड़ी खासियत है इसकी एनर्जी। भांगड़ा करते समय शरीर और मन, दोनों की एनर्जी काफी हाई रहती है। लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और एक साथ मिलकर अपनी पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हैं। आज भांगड़ा बीट्स और पॉप भांगड़ा जैसी शैलियां भी मशहूर हैं, जिन्हें दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं। 

भांगड़ा का पहनावा कैसा है?

भांगड़ा का पहनावा बेहद रंगीन और आकर्षक होता है। पुरुष सिर पर रंगीन पगड़ी बांधते हैं, जिस पर पंख जैसा तुरला लगा होता है। इसके साथ ढीला कुर्ता और कमर पर धोती जैसा एक कपड़ा बांधा जाता है। कुर्ते के ऊपर पुरुष बिना बाजू वाली कढ़ाईदार जैकेट पहनते हैं, जो उनके पहनावे को और भी आकर्षक बनाता है।