पंजाब का वो मशहूर लोकगीत जिसे कंगना की फिल्म ने बनाया ब्लॉकबस्टर! पाकिस्तान की शादियों में भी है इसका क्रेज
क्वीन फिल्म में कंगना रनौत पर फिल्माया गया एक गाना पंजाब के पुराने लोकगीत से बना है। ...और पढ़ें
-1785667598726_m.webp)
पंजाबी लोकगीत से बना था ये सुपरहिट गाना (Picture Courtesy: YouTube)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2014 में आई कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का गाना लंदन ठुमक दा आपने जरूर सुना होगा। ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था और आज भी हर शादी और संगीत की जान बना हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना एक लोकगीत से बना है?
जी हां, लंदन ठुमक दा गाने में एक पंजाबी लोकगीत का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सालों से शादियों में गाया जाता रहा है। आइए जानें इस गाने का पंजाब से क्या नाता है।
अविभाजित पंजाब से जुड़ा है ये गीत
ये लोकगीत है लट्ठे दी चदार उत्ते सलेटी रंग माहिया। पंजाब का ये लोकगीत काफी पुराना है और वहां की टप्पा और बोलियां शैली से जुड़ा है। यह बंटवारे से पहले के पंजाब यानी जो हिस्सा आज पाकिस्तान में हैं, वहां भी गाया जाता था। शादी-ब्याह के मौकों पर महिलाएं ढोलक लेकर बैठती थीं और हंसी-मजाक और प्यार में छेड़छाड़ जताने के लिए इस गीत को गाया जाता था।
इस गाने को कई गायकों ने गाया और घर-घर तक पहुंचाया, जिनमें सुरिंदर कौर और मुस्सरत नजीर के गाए गए वर्जन काफी मशहूर हैं। इस गाने को गाकर महिलाएं अपने प्रेमी या पति के लिए अपना प्यार जाहिर करती हैं और उन्हें मजाक के अंदाज में छेड़ती हैं।
इस गाने का महत्व क्या है?
हमारी संस्कृति में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं होता। इस बंधन में दो परिवार आपस में जुड़ते हैं। ऐसे खट्टे-मीठे गीत लोगों को आपस में जुड़ने का मौका देते हैं। मेहंदी, हल्दी या जागो वाली रात को महिलाएं एक साथ इकट्ठा होती हैं और ये गीत गाती हैं और डांस करती हैं।
खबरें और भी
प्यार की तकरार बयां करता है ये गीत
इस गीत में एक प्रेमिका की शिकायत और अपने प्रेमी को चिढ़ाने की भावना जाहिर की गई है। इस गीत में प्रेमिका अपने रूठे प्रेमी को मनाने की कोशिश करती है और इसके साथ वो अपने प्रेमी की खूबसूरती की तारीफ करती है और अपनी परेशानियों के बारे में बताती है। रोजमर्रा के जीवन और प्यार से जुड़ा ये गाना पंजाबी शादियों में जरूर बजता है और लोग इस पर जमकर डांस करते हैं।
बॉलीवुड में भी मचाया धूम
इस गाने को पारंपरिक ढोलक की थाप पर गाया जाता है। हालांकि, इसे क्वीन फिल्म में गाने की आत्मा को बरकरार रखते हुए मॉडर्न बीट्स के साथ गाया गया है, जिसे सुनते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं।