Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Gardening: घर के बागीचे में उगा सकते हैं ये वेजीटेबल प्लांट्स, कम मेहनत में ले सकेंगे ताजी सब्जियों का मजा

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 08:10 PM (IST)

    घर पर उगाई गई सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं क्योंकि उनमें पेस्टिसाइड्स व अन्य हानिकारक रसायन नहीं मिले होते। इसलिए अक्सर गार्डनिंग का शौ ...और पढ़ें

    घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं ये सब्जियां
    घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं ये सब्जियां

    HighLights

    1. घर पर उगाई सब्जियां हानिकारक केमिकल रहित होती हैं।
    2. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।
    3. घर पर बैंगन, हरी मिर्च, पुदिना, मूली आदि को आसानी से घर पर उगा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Gardening: गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अक्सर अपने घर में छोटा बगीचा बना लेते हैं। फिर चाहे वो छत का कोई कोना हो, बालकनी के किनारे हों या फिर छत की रेलिंग ही क्यों न हो। अक्सर वे लोग गमलों में फूल या कोई सब्जी भी उगा लेते हैं। कुछ लोग तो अपने घर के पीछे या आगे विधिवत तरीके से बागवानी करतें हैं, जिनमें किचन गार्डन भी होता है। ऐसे में सब्जियों के बोने का सही सीजन और सही समय का खयाल रखना भी जरूरी होता है।

    समय-समय पर इसकी पानी से सिंचाई और पर्याप्त मात्रा में मिलती धूप इसकी ग्रोथ में सहायक होती है। घर पर उगाई जाने वाली सब्जियां ताजी और कीटनाशक मुक्त होती हैं, जिन्हें खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसलिए हम बताने वाले हैं कि आप अपने घर के बागीचे में किन सब्जियों को उगा सकते हैं।

    भिन्डी

    भिन्डी को गर्मियों में उगाना अच्छा होता है। गर्मियों में इसकी ग्रोथ बहुत तेजी से होती है। इसके बीजों को, बोने से पहले रातभर भींगो कर रखा जाता है और फिर इसकी पंक्तिबद्ध बुआई की जाती है। इसे आप अपने घर के छोटे से किचन गार्डेन में आसानी से उगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बनाना चाहते हैं अपने बेडरूम को सुंदर और रिलैक्सिंग, तो कमरे में लगाएं ये पौधे

    टमाटर

    टमाटर को घर पर बहुत ही आसानी से उगाया जा सकता है। वर्ष के आखिरी ठंड में इसे रोपना अच्छा होता है। इसका पौधा गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसे जाड़े के आखिरी दिनों में बोकर बढ़ती गर्मियों में आप अपने बगीचे के ताजे टमाटर का आनंद उठा सकतें हैं।

    खबरें और भी

    home gardening

    हरी मिर्च

    हरी मिर्च को बोने के लिए गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद को मिट्टी में मिक्स करके, इसको उगाने की मिट्टी तैयार की जाती है। इसी में हरी मिर्च के बीज को बोया जाता है और आप अपने घर के गमले में आसानी से इसे उगा सकते हैं।

    home gardening

    पालक

    पालक के बीजों को खाद मिक्स मिट्टी में आधे से एक इंच की गहराई में लगाकर उगाया जाता है। पौधे के बीच की दूरी 7-11 इंच की दूरी होनी चाहिए। इसके बाद इसकी तुरन्त सिंचाई करें। इसे आप खुद घर पर आसानी से उगा सकते हैं।

    home gardening

    बैंगन

    बैंगन का भर्ता खाना लगभग सभी को पसंद होता है। इसे आप घर पर आसानी से उगा सकते हैं। इसकी खेती हर सीजन में होती है। इसलिए आप इसे अपने किचन गार्डन में जरूर उगाएं। इसकी कई प्रजातियां हैं, जिनका भर्ता बनाने से लेकर बैगन भाजा बनाया जाता है। अपने घर में इन्हें उगाकर आप फ्रेश बैंगन का लुत्फ उठा सकते हैं।

    home gardening

    मूली

    मूली बहुत ही तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है, जो जलीय मिट्टी में बहुत जल्दी पनपती है। इसे घर पर आसानी से उगाया जा सकता है।

    home gardening

    पुदीना

    औषधीय गुणों से भरपूर पुदीने को भी घर पर गमलों में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे फरवरी से अप्रैल महीने के बीच लगाया जाता है।

    home gardening

    यह भी पढ़ें: चूहों ने मचा रखा है गार्डन में आतंक, तो इन पौधों को बनाएं अपनी बगिया का हिस्सा

    Picture Courtesy: Freepik