Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Watermelon Real vs Fake: इन आसान तरीकों से करें पहचान, तरबूज असली है या नकली

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:52 AM (IST)

    गर्मियों में मिलने वाला तरबूज बेहद फायदेमंद फल है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती साथ ही यह शरीर की गर्मी को भी शांत रखता है ...और पढ़ें

    इन तरीकों से करें असली-नकली तरबूज की पहचान
    इन तरीकों से करें असली-नकली तरबूज की पहचान

    HighLights

    1. गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और रिफ्रेश रखने वाला बेहद फायदेमंद फल है तरबूज।
    2. गर्मियों में तरबूज की बढ़ती डिमांड को देखते हुए उसे इंजेक्शन लगाकर जबरदस्ती पकाया जाता है। जो सेहत के लिए सही नहीं होता।
    3. FSSAI ने बताया कैसे करें नकली तरबूज की पहचान।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Watermelon Real vs Fake: गर्मियों आते ही बाजार में आम और तरबूज की बहार आ जाती है। तरबूज में पानी की अच्छी- खासी मात्रा मौजूद होती है, जिसे खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। साथ ही और भी कई फायदे होते हैं, जिस वजह से इसकी डिमांड बहुत बढ़ जाती है। जिस वजह से इसमें मिलावट करके इसे बेचा जाता है। 

    तरबूज को पकाने के लिए और उसे लाल दिखाने के लिए इसमें इंजेक्शन या केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से वो ज्यादा रसीला और ताजा भी दिखता है, जिसे खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे असली-नकली तरबूज की कैसे करें पहचान, जिससे आप गर्मियों में बिना सेहत की परवाह किए उठा सके इसका लुत्फ। 

    असली-नकली तरबूज की ऐसे करें पहचान

    1. तरबूज को पकाने के लिए किसी तरह की मिलावट या इंजेक्शन का इस्तेमाल हुआ इसकी पहचानन के लिए उसे दो हिस्सों में काट लें।

    2. तरबूज को दो भागों में काटने के बाद रूई या टिश्यू पेपर को लेकर उसकी छोटी-छोटी गेंद बना लें।

    3. अब कॉटन बॉल को तरबूज के ऊपर कुछ देर के लिए रगड़ें।

    4. तरबूज का लाल रंग असली है, तो कॉटन बॉल लाल नहीं होगा, इससे पता चलता है कि तरबूज असली है। 

    5. तरबूज को लाल दिखाने के लिए इंजेक्शन का उपयोग किया गया होगा, तो रूई रगड़ने पर उसका रंग लाल हो जाएगा। कॉटन लाल होने का संकेत है तरबूज में इंजेक्शन या केमिकल का उपयोग किया गया है।

    6. अगर तरबूज वजन में हल्का है तो इसे भी ना खरीदें। क्योंकि हल्का तरबूज हमेशा इंजेक्शन से तैयार किया होता है।

    केमिकल से पकाए गए तरबूज खाने से उल्टी, पेट दर्द, दस्त, जी मिचलाने और भूख ना लगने की समस्या हो सकती है। इसे खाने से थायराइड की बीमारी हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः- तरबूज खाने के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

    Pic credit- freepik