Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kitchen Hacks: सूजी में लग गए हैं कीड़े, तो फेंकने के बजाए आजमाएं ये 5 ट्रिक्स, हमेशा रहेगी फ्रेश

    Updated: Thu, 23 May 2024 06:03 PM (IST)

    सूजी का इस्तेमाल कई तरीके का नाश्ता बनाने में किया जाता है। इसके हलवे का हर कोई फैन होता है लेकिन इसे स्टोर करते वक्त सबसे बड़ी परेशानी होती है इसे की ...और पढ़ें

    सूजी में लग जाते हैं कीड़े, तो फेंकने के बजाए आजमाएं ये 5 ट्रिक्स (Image Source: Freepik)
    सूजी में लग जाते हैं कीड़े, तो फेंकने के बजाए आजमाएं ये 5 ट्रिक्स (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. सूजी में कीड़े लगने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं।
    2. सूजी में कीड़े लग जाने पर कई लोग इसे फेंकने का रास्ता अपनाते हैं।
    3. कुछ स्पेशल किचन टिप्स की मदद से आप सूजी में लगने वाले कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Kitchen Hacks: खानपान में सूजी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है, लेकिन इसे स्टोर करते वक्त परेशानी यह होती है, कि इसमें आसानी से कीड़े लग जाते हैं, जो सफेद रंग या भूरे रंग के होते हैं। ऐसे में, अगर आप भी इसे फेंकना या जानवरों को डाल देना ही पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको ऐसी 5 ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से इस नुकसान से बच सकते हैं। आइए जानें।

    नीम की पत्तियों का यूज

    सूजी में लगे कीड़ों से निजात पाने के लिए नीम की पत्तियां बेहद मददगार होती हैं। बता दें, कि इसके लिए आपको सूखी हुई कुछ नीम की पत्तियां लेनी है और इन्हें सूजी में डालकर धूप में रख देना है। इससे न सिर्फ कीड़े भाग जाएंगे, बल्कि आपकी सूजी भी हमेशा फ्रेश बनी रहेगी। इसलिए ध्यान रखें, कि आप जिस भी जार में सूजी को स्टोर करते हैं, उसमें नीम की 10-15 पत्तियां भी डाल दें।

    तेज पत्ता इस्तेमाल करें

    सूजी को कीड़ों से बचाने में तेज पत्ता भी काफी असरदार होता है। इसलिए आप जिस भी कंटेनर में सूजी स्टोर करें, उसमें इसकी 3-4 पत्तियां भी डाल दें। ऐसा करने से आपकी सूजी लंबे समय तक फ्रेश बनी रहेगी और कीड़ों की समस्या नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें- बेकार समझकर फेंकिए नहीं प्याज के छिलके, इनकी मदद से बन सकते हैं आपके ये जरूरी काम

    कपूर भी है उपयोगी

    सूजी से कीड़े निकालने के लिए कपूर का प्रयोग भी काफी बढ़िया रहता है। अगर आपकी सूजी में भी कीड़े लग गए हैं, तो सबसे पहले इसे अखबार पर फैला लें और फिर इसमें कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े फैला कर रख दें। इसकी गंध से कीड़े छूमंतर हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    नमक का प्रयोग

    सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए नमक का यूज भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको साबुत नमक लेना है और इसके छोटे-छोटे टुकड़े करके उस जार में रख देने हैं, जिनमें आप सूजी को स्टोर करते हैं। इस तरह भी इसमें कभी कीड़ों की समस्या नहीं आएगी।

    लौंग भी है कारगर

    क्लोव यानी लौंग भी सूजी को कीड़ों से बचाने में बेहद उपयोगी होती है। आप चाहें, तो कागज में लपेटकर या सूजी के साथ ही इसे स्टोर करने वाले डिब्बे में 10-15 लौंग रख सकते हैं। इनकी महक से कीड़े दूर रहते हैं और आपकी सूजी फ्रेश बनी रहती हैं। कीड़े लगने पर भी आप एक अखबार में सूजी फैलाकर इसके बीच कुछ लौंग डाल सकते हैं और धूप में रख सकते हैं। ऐसा करने से आप पाएंगे कि सारे कीड़े दूर भाग गए हैं।

    यह भी पढ़ें- दुम दबाकर भागेंगे मच्छर, अगर घर पर लगाएंगे ये 7 पौधे