Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बार-बार फोन चेक करने की आदत से हो गए हैं परेशान, तो हफ्तेभर में छुटकारा दिलाएंगे ये 5 टिप्स

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 05:08 PM (IST)

    क्या आप हर कुछ मिनट में अपने फोन को चेक करते रहते हैं? अगर हां तो यह आर्टिकल (Smartphone Usage Tips) आपके लिए है। आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अ ...और पढ़ें

    बार-बार फोन चेक करने की आदत से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 टिप्स (Image Source: Freepik)
    बार-बार फोन चेक करने की आदत से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 टिप्स (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किसी बीमारी से कम नहीं है।
    2. इसकी लत न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बल्कि मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाती है।
    3. कुछ बातों का ख्याल रखकर आप आप बार-बार फोन चेक करने की आदते से निजात पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने स्मार्टफोन के बिना एक पल भी नहीं रह सकते? क्या आप भी हर कुछ मिनट में अपने फोन को चेक करते रहते हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल (Smartphone Usage Tips) इतना बढ़ गया है कि यह हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इस बात को भी अनदेखी करना मुमकिन नहीं है कि यह आपकी मेंटल हेल्थ और आपसी रिश्तों को भी नुकसान पहुंचाता है। बच्चों ही नहीं, बड़ों में भी स्मार्टफोन की लत दिनों-दिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के 5 आसान तरीके (How to reduce Smartphone Usage) बताएंगे।

    हर वक्त ऑन न रखें इंटरनेट

    क्या आपने कभी सोचा है कि स्मार्टफोन आपकी प्रोडक्टिविटी पर कैसे असर डालता है? दरअसल, लगातार नोटिफिकेशन्स और सोशल मीडिया अपडेट्स आपका ध्यान भटकाते हैं और कम पर फोकस करने में भी मुश्किल पैदा करते हैं। इसलिए, कुछ समय के लिए इंटरनेट बंद कर देने में कोई बुराई नहीं है। इससे न सिर्फ आपका डेटा बचेगा बल्कि फोन की बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी।

    इन दो समय पर इस्तेमाल से बचें

    अगर आप सोने से पहले और उठते ही सबसे पहले अपने मोबाइल को हाथ में लेते हैं, तो यह आदत आपकी को कम कर सकती है। लगातार नोटिफिकेशन्स और सोशल मीडिया अपडेट्स आपका ध्यान भटकाते हैं और काम पर आपके फोकस को भी कम करते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप धीरे-धीरे इस आदत को बदलने की कोशिश करें।

    यह भी पढ़ें- Smartphone Addiction बन सकता है आपकी सेहत के लिए घातक, इन टिप्स से करें इससे बचाव

    बिजी रहने की कोशिश करें

    जब भी आपको लगे कि आपका मन मोबाइल की ओर जा रहा है, तो खुद को किसी और काम में बिजी कर लें। आप किताब पढ़ सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं, किसी शौक को पूरा कर सकते हैं या फिर घर के कामों में हाथ भी बटा सकते हैं। ये सभी चीजें आपको मोबाइल से दूर रखने में मदद करेंगी और आपको ज्यादा प्रोडक्टिव बनाएंगी।

    खबरें और भी

    नोटिफिकेशन करें ऑफ

    मोबाइल की लत से बचने के लिए आप नोटिफिकेशन को साइलेंट मोड पर रख सकते हैं। इससे आपको बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अक्सर हम बिना किसी कारण के अपने फोन को बार-बार चेक करते रहते हैं, बस इसलिए कि हमें नोटिफिकेशन की आवाज सुनाई दी। लेकिन याद रखें, अगर कोई आपसे जरूरी बात करना चाहेगा तो वो आपको कॉल जरूर करेगा।

    हमेशा पास न रखें फोन

    स्मार्टफोन की लत से बचने के लिए आप इसे बिस्तर से दूर या हमेशा एक ही जगह पर रखने से बचें। अगर आप आमतौर पर अपने फोन को अपनी शर्ट की जेब में रखते हैं, तो उसे किसी और जगह जैसे कि बैग या पर्स में रखें या फिर बिस्तर के पास रखते हैं तो कमरे में थोड़ा दूर रखें जिससे बार-बार नोटिफिकेशन की आवाज सुनने पर आपको उसे उठकर देखने में आलस आए। जब आपका फोन आपकी नज़र से दूर होगा, तो आपका मन भी उस पर कम जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मोबाइल या लैपटॉप पर बिताते हैं दिन का ज्यादातर समय, तो आंखों की थकान मिटाने के लिए अपनाएं ये खास एक्सरसाइज