Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यादों का पिटारा खोल देंगे ये Nostalgic Ads of 90's, सुनकर आप भी लगेंगे साथ में गुनगुनाने

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:11 PM (IST)

    बचपन के दिनों को याद करते ही कुछ खास चीजें दिमाग में आनी शुरू हो जाती हैं। इनमें कुछ मशहूर Ad जिंगल भी शामिल हैं जिन्हें गाने से आप खुद को रोक नहीं पा ...और पढ़ें

    इन Nostalgic Ads of 90's को सुनकर यादों के गलियारे में खो जाएंगे आप (Picture Courtesy: YouTube)
    इन Nostalgic Ads of 90's को सुनकर यादों के गलियारे में खो जाएंगे आप (Picture Courtesy: YouTube)

    HighLights

    1. बचपन के समय के कई पुराने Ads हमारे दिमाग में हमेशा फ्रेश रहते हैं।
    2. इन एड जिंगल्स को सुनते ही हम नॉसटेल्जिया में चले जाते हैं।
    3. इनमें से कुछ Ad जिंगल कई मशहूर गायकों ने भी गाया है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nostalgic Ads of 90's: बचपन में स्कूल से आते ही अपना पसंदीदा शो देखने के लिए हम सबसे पहले टीवी चलाकर बैठ जाते थे और टीवी पर हमारे पसंदीदा शोज के बीच कोई ऐसा विज्ञापन सुनाई देता था, जिसे हम किसी फिल्मी गाने की तरह कई दिनों तक गुनगुनाते रहते थे। 90’s और 00’s के दशक में कई ऐसे Ad हमें देखने को मिले हैं, जिन्होंने हमारे मन पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी है कि आज भी उनके ब्रांड को उसी पुराने Ad जिंगल से पहचानते हैं। सोशल मीडिया हो या दोस्तों के साथ पुराने दिन की चर्चा, उस ब्रांड का नाम सुनते ही, सबसे पहले वह Ad का गाना याद आता था, जिसे बचपन में हमने खूब गाया था।

    उन पुराने Ad जिंगल्स को सुनते ही, हम भी उनके साथ गुनगुना शुरू कर देते हैं और अपने बचपन की यादों में खो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके इन पसंदीदा और Most popular TV ads in India में कुछ Ad ऐसे हैं, जिन्हें मशहूर गायकों ने गाया है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं मशहूर सिंगर्स द्वारा गाए कुछ मजेदार पुराने Ad के जिंगल, जो आपको फिर से आपके बचपन की यादों के गलियारे में ले जाएंगे। आइए जानें।

    अमूल दूध

    अमूल दूध का नब्बे के दशक में बना यह Ad “दूध-दूध” आपने अपने बचपन ने जरूर देखा होगा। हमें पूरा यकीन है कि नब्बे के दशक के हर बच्चे ने यह गाना जरूर सुना होगा और सिर्फ सुना ही नहीं होगा, बल्कि गाया होगा। कुणाल गांजावाला की आवाज में यह Ad सुनते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं और हम भी साथ में इस Ad जिंगल को गाना शुरू कर देते हैं। इसके बोल थे-

    दूध-दूध-दूध-दूध

    पीयो गिलास फुल

    दूध-दूध-दूध-दूध

    दूध है वंडरफुल

    यह भी पढ़ें: कुछ ऐसा है दूरदर्शन का सफरनामा, सुमित्रानंदन पंत ने दिया था नाम

    निरमा

    निरमा इतना मशहूर डिटरजेंट ब्रांड बन गया है कि कई लोगों के लिए डिटरजेंट पाउडर का मतलब ही निरमा होता था और पूरा श्रेय इसके Ad को जाता है, जिसे सुनते ही हम खुद-ब-खुद इसे साथ में गाना शुरू कर देते हैं। कविता कृष्णामुर्ति की आवाज में यह Ad, आज भी निरमा का नाम सुनते ही हमारे कानों में गूंजने लगता है। इस Ad के बोल थे-

    खबरें और भी

    दूध-सी सफेदी, निरमा से आए

    रंगीन कपड़ा भी खिल-खिल जाए

    निरमा, निरमा का कमाल

    हीरो

    हीरो की बाइक्स देखते ही उसका पूरा Ad हमारे दिमाग में आ जाता है। मशूहर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान का गाया यह Ad हम में है हीरो, उस समय के बच्चे-बच्चे को याद है। इस Ad के गाने के बोल थे- “

    दिल धीरे धड़के है आज

    होने को है आगाज

    सफर पर चलने का बढ़ने का

    इतना है हौसला

    मिटना फासला

    मंजिल ने मिल ही जाना है

    ओ…ख्वाबों से आगे जाना है

    नेरोलैक पेंट्स

    यह Ad तो इतना मशहूर हुआ था कि इसे सुनकर आप खुद को इसे गाने से नहीं रोक पाएंगे। के.के. के आवाज में यह Ad इतना लगता था कि लोग आज भी इस Ad के गाने को गाते हैं। के.के की आवाज का जादू इस Ad जिंगल में भी देखने को मिलता है। इसे आप एक बार सुन लेंगे, तो कभी भूलेंगे नहीं। इस Ad जिंगल के शुरूआती बोल हैं-

    जब घर की रौनक बढ़ानी हो

    दीवारों को जब सजाना हो

    नेरोलैक, नेरोलैक

    नैसकैफे

    नेसकैफे की कॉफी लोगों को जितनी पसंद है, उतना ही पसंद उन्हें इसका Ad भी आया था। नेसकैफे के इस Ad को “द मॉर्निंग बैंड” के नाम से जाना जाता है। इस Ad को सुनते ही आप अपने बचपन की यादों में खो जाएंगे। हमें यकीन है कि शंकर, एहसान और लॉय की आवाज में रिलीज हुए इस Ad को आपने भी टीवी पर देखते हुए जरूर साथ में गाया होगा। इस Ad जिंगल के बोल कुछ ऐसे थे-

    है नया इस दिल में एक तराना

    मुझको बादलों से ऊंचा है जाना

    हो शुरू हर दिन ऐसे

    हो शुरू हर पल ऐसे

    नेसकैफे

    यह भी पढ़ें: पुरानी यादों को करना है ताज़ा, तो दोस्तों के साथ ज़रूर जाएं गोवा के 'वेड्रो बार एंड किचन'