यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोगरे के पौधे में आने बंद हो गए हैं फूल, तो करें इस एक चीज का इस्तेमाल; गुच्छे में आने लगेंगी कलियां
मोगरे के फूलों की खुशबू बेहद मनमोहक होती है। इन खूबसूरत लुभावनी खुशबू के लिए ही लोग इन्हें अपने घरों में लगाते हैं। लेकिन कई बार इस पौधे में फूल आने ब ...और पढ़ें

HighLights
- मोगरे के फूलों की खुशबू काफी अच्छी होती है
- कई बार इसके पौधे पर फूल आने बंद हो जाते हैं
- सही देखभाल से मोगरे के पौधे को घना और फुलदार बना सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोगरा एक सफेद रंग को फूल होता है, जिसकी खुशबू बेहद लुभावनी होती है और तेज होती है। ये छोटे-छोटे फूल आपकी पूरी बालकनी को महकाने के लिए काफी होते हैं। इसलिए लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं और अपनी बालकनी में इसका पौधा जरूर लगाना चाहते हैं। हालांकि, मोगरे का पौधा सही देखभाल (Mogra Plant Care Tips) न मिलने के कारण कुछ समय में फूल देना बंद कर देता है। अगर आपके पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चिंता मत करिए। एक बहुत ही आसान उपाय (Mogra Plant Care Tips for Flowers) से आपके मोगरे के पौधे पर फिर से फूल आने लगेंगे। आइए जानें मोगरे के पौधे पर फूल उगाने के लिए क्या करना चाहिए।
इस चीज से उगेंगे मोगरे के पौधे पर फूल
सरसों की खली (Mustard Cake), सरसों के बीजों से तेल निकालने के बाद बचा हुआ पदार्थ है। यह एक ऑर्गेनिक खाद के रूप में काम करता है, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम और अन्य माइक्रो न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं। ये सभी तत्व पौधों के विकास और फूल आने के लिए जरूरी होते हैं।
जब मोगरे के पौधे में सरसों की खली डाली जाती है, तो यह मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाती है और पौधे को पोषण देती है। इससे पौधे में जड़ें मजबूत होती हैं, पत्तियां हरी-भरी रहती हैं और फूल गुच्छों में आने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: बरगद जैसे घना करना है तुलसी का पौधा, तो 3 चीजों से घर पर ही बनाएं नेचुरल खाद
मोगरे के पौधे में सरसों की खली का इस्तेमाल कैसे करें?
सीधे मिट्टी में मिलाकर
- सरसों की खली को पाउडर के रूप में पीस लें।
- मोगरे के पौधे की जड़ के आसपास की मिट्टी को हल्का खोदें।
- 2-3 चम्मच सरसों की खली डालकर मिट्टी में मिला दें।
- हल्का पानी दे दें, ताकि खली धीरे-धीरे घुलकर पौधे को पोषण दे।
खली का घोल बनाकर
- एक बर्तन में 100 ग्राम सरसों की खली लें और 1 लीटर पानी में मिलाकर 2-3 दिन के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इस घोल को छान लें और पानी से हल्का डायल्यूट कर लें।
- इस घोल को मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें।
- यह तरीका जल्दी असर दिखाता है, क्योंकि पौधा सीधे पोषक तत्व ले लेता है।
कम्पोस्ट के साथ मिलाकर
- अगर आप किचन वेस्ट या गोबर की खाद बनाते हैं, तो उसमें सरसों की खली मिला सकते हैं।
- इससे कम्पोस्ट की क्वालिटी बढ़ती है और मोगरे के पौधे को ज्यादा पोषण मिलता है।
यह भी पढ़ें: पुदीने की जड़ में डालें ये एक देसी खाद, तेजी से होगा घना; मांगने के लिए लग जाएगी पड़ोसियों की लाइन