यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
International Dog Day 2024: अपने डॉग को हेल्दी रखने के लिए उनकी डाइट में शामिल करें ये जरूरी न्यूट्रिशन
हर साल 26 अगस्त का दिन दुनियाभर में International Dog Day के रूप में मनाया जाता है। पालतू जानवरों में ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 26 अगस्त को इंटरनेशल डॉग डे मनाया जाता है।
- इस दिन को मनाने की शुरुआत एक एनिमल एक्टिविस्ट ने की थी।
- ओमेगा-3, प्रोटीन, फैट से भरपूर डाइट से डॉग रहेगा हेल्दी एंड एक्टिव।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शौक और जानवरों से प्यार के चक्कर में हम घर में कुत्ता या बिल्ली पाल तो लेते हैं, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार उनकी वैसे केयर नहीं कर पाते, जैसी उन्हें जरूरत होती है। हेल्दी एंड एक्टिव रहना सिर्फ आपके लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि ये बात आपके पेट्स पर भी लागू होती है। 26 अगस्त का दिन International Dog Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन इन बेजुबान जानवरों की खासियत, परेशानियों के बारे में बात की जाती है। जैसा कि हम सभी जानते ही होंगे कि कुत्ते स्वाभाव से एक्टिव और चुलबुले होते हैं और उनके इस फुर्तीलेपन को बनाए रखने के लिए उन्हें सही पोषण देना बहुत जरूरी है। पोषण से भरपूर खानपान उनकी एनर्जी, ताकत और सेहत को बनाए रखता है, जो उन्हें खुश रखने के लिए भी जरूरी है।
एनर्जी और स्टेमिना बढ़ाने के लिए
अपने डॉग्स की डाइट में खासतौर से हाई-क्वालिटी प्रोटीन और फैट्स की मात्रा शामिल करें। प्रोटीन उनकी मांसपेशियों को मजबूत और दुरुस्त रखता है। फैट्स, खासकर वो जो ओमेगा- 3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं, एनर्जी का मुख्य स्रोत होते हैं। अगर उनके खाने में ये जरूरी पोषक तत्व नहीं होंगे, तो इससे उनमें कमजोरी, इसके चलते थकावट की समस्या बढ़ सकती है।
ज्वॉइंट्स को हेल्दी रखने के लिए
ज्यादा एक्टिव कुत्तों में ज्वॉइंट्स से जुड़ी दिक्कतें भी देखने को मिलती हैं, तो उनके खानपान में ऐसे तत्व होने चाहिए, जो उनकी हड्डियों को मजबूत बनाएं। ज्वॉइंट्स हेल्दी रहेंगे, तो गठिया जैसी बीमारियों की समस्या से बचे रहेंगे। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा सूजन कम करने का काम करती है।
ये भी पढ़ेंः- बढ़ती उम्र में पालतू जानवरों को भी होती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत, ऐसे रखें उनके खानपान का ध्यान
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए
अपने प्यारे डॉग को मौसमी और गंभीर बीमारियों से बचाए रखना है, तो उनके खानपान में उन चीजों को शामिल करें, जो इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा विटामिन ई भी इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं।
सही न्यूट्रिशन के जरिए आप अपने डॉग को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
(जे एस रामा कृष्णा, बिजनेस हेड, ग्राउल पेट न्यूट्रिशन से बातचीत पर आधारित)
ये भी पढ़ें- क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल डॉग डे और कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत