भारत के वो महाराजा जिन्होंने रोल्स रॉयस को बना दिया था कूड़ागाड़ी, पढ़िए शाही बदले की यह दिलचस्प दास्तान
एक जमाना हुआ करता था जब दुनिया की सबसे महंगी कारों में रोल्स रॉयस का नाम शामिल था। ...और पढ़ें

रोल्स रॉयस को कूड़ागाड़ी में बदलने की कहानी (Source Image: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक जमाना हुआ करता था जब दुनिया की सबसे महंगी कारों में रोल्स रॉयस का नाम शामिल था। हर राजा-महाराजा की हसरत थी कि वो इस कार को खरीदें ताकि उनका रुतबा बढ़े, पर क्या आप जानते हैं कि भारत के एक महाराजा ने इस महंगी कार को कूड़ागाड़ी में बदल दिया था? यह बात जितनी जितनी अटपटी लगती है, उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली इसकी कहानी है जिसके बारे में हम बात करने वाले हैं।
रोल्स रॉयस को कूड़ागाड़ी में बदलने की कहानी
यह किस्सा तब का है जब भारत आजाद नहीं हुआ था, उस समय राजस्थान में अलवर रियासत के महाराजा जय सिंह प्रभाकर थे। महाराजा जय सिंह अपने शाही ठाठ-बाट और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के लिए जाने जाते थे। साल 1920 में महाराजा लंदन पहुंचे, वहां कैजुअल ड्रेस पहनें महाराजा शहर में घूमने निकले तो उनकी निगाह शोरूम में खड़ी रोल्स रॉयस कारों पर पड़ी। उन्होंने अंदर जाकर कारें देखने की इच्छा जताई, लेकिन शोरूम के एक कर्मचारी ने उनकी इंडियन ड्रेस देखकर एंट्री नहीं दी। कर्मचारी ने समझा कि महाराजा एक मामूली व्यक्ति हैं और वो कार खरीदने की हैसियत नहीं रखते।
अपमान का बदला
बस फिर क्या, यह बात महाराजा के स्वाभिमान पर जा लगी। उन्होंने तय कर लिया कि अपने साथ हुए इस अपमान का बदला वो लेकर रहेंगे। इसके कुछ देर बाद महाराजा शाही लिबास में अपने काफिले के साथ उस शोरूम में पहुंचे। इस बार उनका स्वागत भव्य तरीके से किया गया, उन्हें लंदन के इस शोरूम में रेड कार्पेट वेलकम मिला। उस समय शो रूम में केवल 6 कारें थी और उन सभी के साथ 4 और गाड़ियों को महाराजा ने खरीदने का आदेश दिया। सिर्फ आदेश ही नहीं दिया बल्कि इन कारों को भारत भिजवाने के लिए भी कहा।
रोल रॉयस नगरनिगम को सौंप दी
लंदन से रोल्स रॉयस कारें भारत पहुंची, सभी यह उम्मीद लगाकर बैठे थे कि इन्हें महाराजा के काफिले में शामिल किया जाएगा लेकिन इसका एकदम उल्टा हुआ। महाराजा ने सभी कारें नगर निगम को कूड़ा उठाने के लिए दे दी। इस तरह महाराजा ने अपने अपमान का बदला इन महंगी कारों से कूड़ा उठवाकर लिया।
खबरें और भी
रोल्स रॉयस की छवि को बड़ा झटका
महंगी कारों से कूड़ा उठवाने की यह खबर पूरी दुनिया में फैल गई। इससे रोल्स रॉयस ब्रैंड का खूब नाम खराब हुआ। इससे बचने के लिए कंपनी ने अलवर में महाराजा को माफीनामा भिजवाया। इस माफीनामे के साथ कंपनी ने सभी कारों को मुफ्त में देने तक की बात कही थी। इसके बाद जाकर महाराजा ने कूड़ागाड़ी के काम में लगीं इन गाड़ियों को हटवाया।