विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिखावे से दूर और सुकून के करीब, कुछ ऐसी ही है मिनिमलिस्ट लिविंग! समझें लाइफ आसान बनाने के नियम और फायदे

Published: Sat, 22 Aug 2026 11:19 AM (IST)

जिंदगी खुशी और सुकून से जीने के लिए ज्यादा सुख-सुविधाओं की नहीं सुलझे मन की जरूरत है।

कम सामान और कम खर्च में सुकून भरी जिंदगी जीने के खास नियम (Image Source: AI Generated)

कम सामान और कम खर्च में सुकून भरी जिंदगी जीने के खास नियम (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर अपनी लाइफ उन चीजों को सहेजने या दिखाने में बिता देते हैं जिनका असल में कोई मतलब ही नहीं। सोशल मीडिया का यह जमाना हमें शो ऑफ की तरफ ज्यादा धकेल रहा है जो कई बार मेंटल हेल्थ पर ही हावी हो जाता है। ऐसे में हमारा जीवन आसान करती है मिनिमलिस्ट लिविंग, आइए आपको बताते हैं इस सुकून भरी जिंदगी जीने का राज। 

मिनिमलिस्ट लिविंग क्या है? 

मिनिमलिस्ट लिविंग एक सादा जीवन जीने की इच्छा है जिसमें किसी तरह का दिखावा या बेकार की चीजों को महत्व देने से बचना शामिल है। यह तरीका हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को क्लटर कर शांति-सुकून का एहसास दिलाता है। 

बता दें कि इस तरह के लाइफस्टाइल को फॉलो करने वाले लोग कम और केवल जरूरत के सामान के साथ जिंदगी गुजर-बसर करते हैं। उनके नजरिए में चीजों की मात्रा से ज्यादा उसकी गुणवत्ता मायने रखती है। 

कम सामान और कम खर्च में सुकून भरी जिंदगी जीने के खास नियम 

  1. जब भी कोई चीज खरीदने की सोचें तो पहले इस बारे में सोचें कि क्या वह वाकई में यह इतनी उपयोगी होने वाली है। 

  2. जिन चीजों की जरूरत नहीं है उन्हें घर में से हटा दें। 

  3. किसी भी सामान की कीमत से ज्यादा उसकी गुणवत्ता को देखें। सरल शब्दों में कहें तो सस्ती चीजें समझकर उन्हें जरूरत से ज्यादा न खरीद लें। 

  4. डिजिटल क्लटर में उन एप्स को हटा दें जिन्हें कई महीनों से अपने इस्तेमाल नहीं किया है। 

मिनिमलिस्ट लिविंग के फायदे 

बिना दिखावे वाला सादा जीवन जीने के बहुत से फायदे हैं: 

कम तनाव 

जब हम अपनी जरूरत की चीजें खरीदते हैं तो इसकी वजह से तनाव में भी कमी देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम हर समेत फिजूल के सामान से घिरे नहीं रहते। 

बचत में फायदेमंद 

अगर आप शौक से ज्यादा जरूरत को तवज्जो देते हैं तो इससे बचत में भी बड़ा फायदा मिलता है। सेविंग बढ़ने से अपने भविष्य की योजनाओं पर बेहतर ढंग से खर्च कर सकते हैं। 

संतोष और खुशी 

इस बात को साइंस भी मानता है कि अगर हमारे आसपास बिखरी हुई चीजें ज्यादा होती हैं तो उसका मेंटल हेल्थ पर पूरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर हम मिनीमलिस्ट जिंदगी की ओर आगे बढ़ते हैं तो सेंस ऑफ पीस और हैप्पीनेस ज्यादा मिलती है। 

यह भी पढ़ें- स्वाद ही नहीं, न्यूट्रिशन भी हो जाएगा खत्म, इन चीजों को फ्रिज में रखने से पहले 100 बार सोचें!

यह भी पढ़ें- न डायलॉग, न गाना... फिर भी पूरी कहानी कह देता है झारखंड का 'छऊ डांस', युद्ध के मैदान से जुड़ा है ये लोक नृत्य