स्वाद ही नहीं, न्यूट्रिशन भी हो जाएगा खत्म, इन चीजों को फ्रिज में रखने से पहले 100 बार सोचें!
हम आदतन खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते हैं।

फूड्स जिन्हें फ्रिज में रखने से बचना चाहिए (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न दुनिया में फ्रिज फूड स्टोरेज में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। तभी तो लोग बाजार से कोई भी सब्जी, फल या पके हुए खाने को खराब होने से बचाने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते है, बिना इस बात को सोचे कि कौन सी चीजें इसमें रखी जा सकती हैं और कौन सी नहीं।
अगर आप भी गलती अक्सर करते हैं तो आइए जानते हैं फ्रिज में खाने-पीने की चीजें स्टोर करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
टमाटर
अगर आपने कभी टमाटर उगाए होंगे तो आपको जरूर मालूम होगा कि टमाटर को ठंडा तापमान नहीं, गर्म तापमान पसंद है। ऐसे में फ्रिज में इसे स्टोर करना कैसे सुरक्षित हो सकता है?
आलू
आलू को ठंडे तापमान में रखने से उसका स्टार्च ब्रेक हो जाता है। इसकी वजह से आलू का नेचुरल टेस्ट बिगड़कर मीठा हो जाता है क्योंकि स्टार्च शुगर में बदल जाता है। जान लेने वाली बात यह है कि फ्रिज में रखे आलू को जब निकालकर तला जाता है तो उससे एक्रायलामाइट नामक हानिकारक केमिकल निकलने लगता है।
कटा हुआ नींबू
क्या आप अक्सर कटे हुए नींबू को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं? तो जान लें कि ऐसा करने से नींबू में मौजूद विटामिन सी कम हो जाता है और साथ ही उसका स्वाद भी।
ब्रेड
वैसे तो ब्रेड को फ्रिज में रखने में कोई बुराई नहीं, पर ठंडा तापमान ब्रेड की क्वालिटी पर असर डाल सकता है। ब्रेड को जितना नरम खाने में मजा आता है, यह फ्रिज में रखने से उतना ही ड्राई और सख्त हो जाती है। इससे बेहतर है इसे रूम के टेंपरेचर पर ही स्टोर किया जाए।
अदरक-लहसुन का पेस्ट
अदरक-लहसुन के पेस्ट को लंबे समय तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे पेस्ट में नमी के कारण फंगस और बैक्टीरिया भी जल्दी पनप सकते है। ऐसे में इसे सामान्य तापमान पर रखने में ही भलाई है क्योंकि फ्रिज में इसकी नेचुरल गंध गायब हो जाती है। इसके अलावा, आप पाएंगे कि गंध के साथ तीखापन भी कम हो गया है। सबसे अच्छा तरीका है कि पेस्ट को सीमित मात्रा में बनाकर जल्दी खत्म कर लिया जाए।
शहद
शहद को फ्रिज में रखने से वो जल्दी क्रिस्टलाइज हो जाता है और उसकी वजह से वह दानेदार होने के साथ सख्त भी हो जाता है। साथ ही, इससे शहद का नेचुरल स्वाद भी बिगड़ जाता है।
