विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांदी का वर्क या सस्ता एल्युमिनियम? त्योहारों पर मिठाई खरीदने से पहले जान लें मिलावट पहचानने के ये तरीके

Published: Thu, 20 Aug 2026 10:20 AM (GMT+05:30)

उपभोक्ताओं को मिठाइयां खरीदने से पहले मिलावट की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

दूध और मावे की मिठाइयों में मिलावट जांचने का तरीका (Image Source: AI Generated)

दूध और मावे की मिठाइयों में मिलावट जांचने का तरीका (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों की शुरुआत लगभग हो ही चुकी है और मिठाइयों के बिना इनका मजा अधूरा है। इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ती मांग मिलावट का कारण बनती है क्योंकि मांग पूरी करने के लिए पूर्ति बढ़ाई जानी जरूरी हो जाती है। 

ऐसे में अगर आप भी चिंता में रहते हैं कि बाजार से जो मिठाई आप खरीदकर लाएं हैं वह शुद्ध है या नहीं तो आइए इसे पहचानने की कुछ ट्रिक बताते हैं। 

दूध और मावे की मिठाइयों में मिलावट जांचने का तरीका 

बाजार से जब भी दूध और मावे से बनी मिठाइयां लेकर आएं तो सबसे पहले जांच लें कि उसमें मिलावट तो नहीं। इसके लिए कई तरीकों को फॉलो किया जा सकता है: 

आयोडीन टेस्ट 

मावे में ज्यादातर समय स्टार्च की मिलावट की जाती है, इससे बचने के लिए आयोडीन टेस्ट करें। 

  • सबसे पहले गर्म पानी में 1-2 मावे वाली मिठाइयां डालें। 

  • उसके बाद उसी पानी में आयोडीन की 1-2 बूंदें भी डालें। 

  • अगर मिश्रण में नीला रंग आता है तो समझ जाएं कि उसमें स्टार्च की मिलावट की गई है। 

हाथ पर रगड़ने का टेस्ट 

अगर आप आयोडीन टेस्ट नहीं करना चाहते तो दूसरा तरीका भी है, जिससे मिलावट का पता लगाया जा सकता है। 

  • मावे से बनी मिठाई लेकर उसे अपने हाथ पर रगड़ें। 

  • शुद्ध मावा दानेदार लगता है और हथेली पर रगड़ने पर उसमें से हल्का घी निकलने लगता है। 

  • इसके अलावा, शुद्ध मावे में देसी घी की भी खुशबू आती है। 

पानी के घोल का टेस्ट 

  • मावे की जांच करने के लिए इसे गर्म पानी में घोल लें।

  • अगर उस घोल में से झाग निकले या फिर अजीब सी गंध आने लगे तो यह मिलावट का लक्षण है। 

मिठाई के सिल्वर फॉयल की जांच 

मिठाई पर जो वर्क चढ़ता है उसमें भी मिलावट की जाती है। कई बार उसमें सस्ता एल्यूमनियम फॉयल भी इस्तेमाल होता है। इसकी जांच के लिए इन तरीकों को इस्तेमाल किया जा सकता है: 

  • फॉयल पेपर को अपने हाथों पर रगड़ें। 

  • शुद्ध चांदी होगा तो त्वचा में ही गायब हो जाएगा 

  • वहीं,  एल्यूमनियम फॉयल रोल होकर बॉल की तरह बन जाएगा। 

बासी मिठाइयों की पहचान 

बासी या पुरानी मिठाइयों की पहचान करना भी बहुत जरूरी है: 

  • बासी मिठाइयों से फफूंद की दुर्गंध आती है। 

  • मिठाइयों में हल्का सा खट्टापन लगना भी उसके बासी होने के संकेत है। 

  • मिठाइयों के ऊपर हल्की सफेद परत लगी होने पर उसे खरीदने से बचें।