विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंग गायब, चांदी चकाचक! किचन में रखे एल्यूमीनियम फॉयल पेपर के ये अनोखे हैक्स नहीं जानते होंगे आप

Published: Thu, 20 Aug 2026 07:00 AM (IST)

फॉयल पेपर सिर्फ लंच पैक करने के नहीं रोजमर्रा के कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एल्यूमीनियम फॉयल से घर के बाकी काम करने के हैक्स (Image Source: AI Generated)

एल्यूमीनियम फॉयल से घर के बाकी काम करने के हैक्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाना गर्म और फ्रेश रखने के लिए ज्यादातर घरों में एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल हो रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि यह फॉयल सिर्फ इसी काम तक सीमित नहीं है। इसके अलावा भी इन फॉयल्स की मदद से काम आसान किए जा सकते हैं। 

फिर चाहे सिंक की जिद्दी गंदगी साफ करनी हो या चिकनाई हटानी हो, ऐसे बहुत काम हैं जिनमें फॉयल पेपर किसी मैजिक से कम नहीं। 

जंग हटाएं 

अगर आपके घर में किसी लोहे पर बरसों पुरानी जंग है और आप उससे छुटकारा पा सकते हैं तो यह नुस्खा आपके किचन में ही मौजूद है। इतना एल्यूमीनियम फॉयल लेना है कि उसे लपेटकर बॉल बन जाए। फिर इसे एकदम ठंडे पानी के बर्तन में भिगोकर रख दें। इसके बाद जंग वाली जगह पर फॉयल पेपर से रगड़ना शुरू करें। 

कपड़े प्रेस करें 

एल्यूमीनियम फॉयल से कपड़े जल्दी प्रेस किए जा सकते हैं और बिजली की खपत भी कम लगती है। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना, बस कपड़े प्रेस करते समय उसके नीचे फॉयल को बिछा दें। आप पाएंगे कि ऊपर की प्रेस से नीचे अपने पास कपड़े आयरन हो गए हैं। 

सिंक की गंदगी साफ करें 

किचन की सिंक चमकाने के लिए एल्यूमीनियम फॉयल एक स्क्रब की तरह काम कर सकता है। फॉयल को थोड़ी मात्रा में लेकर एक बॉल बना लें। इसपर बर्तन धोने वाला साबुन या लिक्विड लगाएं। इससे सिंक को अच्छे से रगड़ लेना है। 

चांदी चमकाए 

इस बार चांदी में फिर से वही चमक लाने के लिए सुनार के पास न जाएं, बस यह छोटा सा नुस्खा आजमाकर देखें।  एल्यूमीनियम फॉयल के बिल्कुल छोटे-छोटे टुकड़े करके उसकी बॉल बना ले। इसे उबलते पानी में डालें और साथ में 1 चम्मच बेकिंग सोडा भी। इसके बाद अपनी चांदी की जूलरी को भी पानी में डाल दें। 4-5 मिनट बाद जूलरी निकालकर देखें कि उसका कालापन गया है या नहीं। 

पौधों को सूखने से बचाए 

ज्यादा गर्मी से पौधे जल्दी सूखने लगते हैं, ऐसे में फॉयल पेपर का सही उपयोग पौधों को खराब होने से बचा जा सकता है। दरअसल, फॉयल पेपर सूरज की हानिकारक किरणों और तपन को रिफ्लेक्ट कर देता है, इससे जड़ों के आसपास मिट्टी में ठंडक बनी रहती है। पौधों की जड़ों में एल्यूमीनियम फॉयल थोड़ा सा लेकर लपेट देना है, इस बात का ध्यान रखें कि उसका शाइनी हिस्सा बाहर रहे।