विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना ड्राई क्लीन भी चमक सकती हैं महंगी भारी सिल्क की साड़ियां, घर पर धोते समय अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:30 AM (IST)

अगर आप ऐसा सोचती हैं कि महंगी साड़ियों को हमेशा ही ड्राई क्लीन की जरूरत है तो ऐसा नहीं है।

महंगी भारी साड़ियों को घर पर धोने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

महंगी भारी साड़ियों को घर पर धोने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपको साड़ियां पहनने का शौक हो और आपके वॉर्डरोब में कांजीवरम, बनारसी, सिल्क और हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियां न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पर इस बात में भी कोई शक नहीं की इन साड़ियों के रख-रखाव का भी खास ख्याल रखना पड़ता है, खासकर अगर बात इन्हें धोने या साफ करने की हो। 

हम हमेशा इनकी सफाई करने के लिए ड्राई क्लीन करने की सोचते हैं, चलिए आपको बताते हैं बगैर ड्राई क्लीन के घर में महंगी भारी साड़ियों को कैसे साफ रखा जा सकता है। 

हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल 

रोजाना के कपड़ों को धोने में इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट महंगी सिल्क या बनारसी जैसी साड़ियों के लिए थोड़ा कठोर होता है। इसके लिए आप घर पर ही लाइट डिटर्जेंट बना सकते हैं। इन साड़ियों को धोने के लिए बेबी शैंपू या अलग से आने वाला स्पेशल क्लीनर इस्तेमाल करें। पानी में घोलकर 5 मिनट तक भिगोए रखने के बाद सादे पानी में निकाल लें। 

दाग-धब्बों के लिए नींबू का नुस्खा

अगर इन साड़ियों पर दाग-धब्बे लगे हुए हैं तो उन्हें घरेलू नुस्खों से हटाया जा सकता है। दाग पर नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। 2-3 मिनट बाद उस हिस्से को ठंडे पानी से धो लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि नींबू दाग पर लगाने से पहले उसके किसी कोने पर लगाकर टेस्ट करें, अगर वह रंग छोड़े या कोई और रिएक्शन दिखे तो इस्तेमाल करने से बचें। 

रगड़ने से बचें 

कांजीवरम, बनारसी, सिल्क और हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियों को धोते समय रगड़ने या ब्रश के इस्तेमाल से सख्त परहेज करना चाहिए। अगर कहीं पर दाग लगे भी हैं तो उन्हें हल्के हाथ से ही रगड़ें ताकि कपड़े की क्वालिटी पर फर्क न पड़े। इसके साथ ही साड़ियों का पानी निकालने के बाद उन्हें निचोड़ने से भी बचें। 

सुखाने का सही तरीका 

  1. कपड़ों की भी एक उम्र होती है, अगर उन्हें सही से धोया और सुखाए जाए तो इन्हें जल्दी खराब होने से बचाया जा सकता है। 

  2. हेवी सिल्क या बनारसी साड़ियों को कभी धूप में नहीं सुखाना चाहिए, इससे रंग उड़ने का खतरा रहता है।  

  3. वहीं, जब भी हवा में डालें तो उसे उल्टी तरफ से ही डालें। 

  4. सुखाने के लिए जगह भी खुली और सपाट होनी चाहिए, जिससे साड़ी के धागे खिंचे नहीं।