विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरसिंगार में नहीं आ रहे फूल? मिट्टी में मिलाएं बस यह 1 सीक्रेट चीज, सफेद फूलों से लद जाएगी हर डाल!

Published: Sat, 15 Aug 2026 09:45 AM (IST)

क्या आपके हरसिंगार के पौधे में फूल नहीं आ रहे? घर का बना केले के छिलकों से बना पोटेशियम रिच फर्टिलाइजर ग्रोथ में मदद कर सकता है।

हरसिंगार के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के टिप्स (Image Source : AI Generated)

हरसिंगार के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के टिप्स (Image Source : AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरसिंगार के पौधे का दूसरा नाम नाइट जैस्मिन है, जो सुगंधित लेकिन औषधीय पौधा है। भगवान विष्णु को प्रिय इस पौधे का हिंदू धर्म में ऊंचा स्थान है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि हरसिंगार के पौधे की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी और इस तरह यह 14 रत्नों में से एक माना जाता है। 

अगर आप इसके फूलों का इस्तेमाल अपनी पूजा पाठ में करते हैं पर लंबे समय से इसमें फूल नहीं आ रहे हैं तो ऐसे कई टिप्स हैं जिनकी मदद से इसे फिर से फूलों से लादा जा सकता है। आइये इन टिप्स पर एक नजर डालें:

पौधे में नई खाद डालें 

हरसिंगार के पौधे में फूलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से पहले खाद डालना जरूरी है। जिस दिन खाद डालनी हो उससे एक दिन पहले पौधे में पानी देने से बचें ताकि मिट्टी सूख जाए। अगले दिन उसमें खाद डालने की प्रक्रिया शुरू करें। सबसे पहले मिट्टी की हल्की गुड़ाई कर ऊपर से बेजान और सूखी मिट्टी हटा देनी है। इसके बाद वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद मिट्टी में मिला देनी है। 

केले के छिलकों का बायो एंजाइम 

हरसिंगार के पौधे को फूलों से लादने के लिए पोटेशियम की जरूरत है और इसकी कमी केले से पूरी की जा सकती है: 

  • इसे बनाने के लिए एक प्लास्टिक की बोतल लेनी है। 

  • उसमें थोड़ा 1 लीटर पानी भरकर 300-350 ग्राम केले के छिलके डाल लें। 

  • साथ ही, 80-100 ग्राम गुड़ भी डालें। इस बात का ध्यान रखना है कि बोतल पूरी न भरें। 

  • अब बोतल का ढक्कन बंद करके छाया वाली जगह पर रख देना है। 

  • इसे बनने में कम से कम 6-7 हफ्तों का समय लगता है और सर्दियों के मौसम में तो इससे डबल। 

  • जब दिखे कि केले के छिलके पूरी तरह से गल चुके हैं और पानी का रंग बदलकर पहले से गहरा हो गया है तो समझ जाएं कि एंजाइम तैयार है। 

  • एंजाइम बनने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए पहले से तैयार एंजाइम को 1-2 चम्मच मिश्रण में मिलाया जा सकता है। 

इस्तेमाल का तरीका 

इस लिक्विड फर्टिलाइजर को बहुत कम मात्रा में डाला जाता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में सिर्फ इतना एंजाइम मिलाना कि पानी का रंग हल्का बदल जाए। अब इस मिश्रण को पौधों की जड़ों के आसपास छिड़कना है। 

ज्यादा पानी देने से बचें

कई लोगों को लगता है कि पौधों में ज्यादा पानी डालने से वह तेजी से बढ़ता है जबकि पौधों को सिर्फ उतने पानी की जरूरत होती है जितने में मिट्टी में नमी बनी रहे। हरसिंगार के पौधे में भी पानी डालने के इसी तरीके को फॉलो किया जाना चाहिए। हां, ऊपर से पानी का हल्का फुल्का छिड़काव हर दिन स्प्रे बोतल की मदद से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- मूंग या मसूर नहीं, प्रोटीन के मामले में ये दाल है नंबर-1, कहीं आप तो नहीं करते इसे नापसंद?

यह भी पढ़ें- क्या आप भी फेंक देते हैं सूखी-पुरानी अदरक? बस गमले में बो दें यह टुकड़ा, साल भर मिलेगी फ्री अदरक