क्या आप भी फेंक देते हैं सूखी-पुरानी अदरक? बस गमले में बो दें यह टुकड़ा, साल भर मिलेगी फ्री अदरक
मौसम जरा सा ठंडा होता नहीं कि अदरक के भाव बढ़ने लगते हैं, ऐसे में क्यों न इसके पौधे को घर पर ही लगा लिया जाए। ...और पढ़ें

घर में लगाएं अदरक का पौधा (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात के मौसम में अदरक का जितना सेवन बढ़ जाता है, उतनी ही इसकी कीमतें भी आसमान छूने लगती हैं। तब लगता है कि किचन गार्डन में ही लगा लिया होता इसका पौधा। ऐसे में अगर आप भी ताज़ा अदरक को रसोई का हिस्सा बनाना चाहते हैं और इसे घर पर उगाने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं गमले में अदरक का पौधा लगाने की आसान विधि और इसकी देखभाल के टिप्स।
घर में इन टिप्स की मदद से लगाएं अदरक का पौधा
अदरक एक नेचुरल पेनकिलर मानी जाती है, तभी तो इसे काढ़ा, चाय और खाने में खासतौर से शामिल किया जाता है। इसका पौधा घर पर लगाने के लिए ज्यादा ताम-झाम की जरूरत नहीं है, बस कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
पुरानी अदरक का इस्तेमाल
पौधे के लिए बाजार से ताजी अदरक लाने के बजाय ऐसी अदरक का इस्तेमाल करें जो पुरानी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरानी अदरक में हल्की-हल्की जड़ें भी होती है। जड़ों वाली अदरक को जल्दी और आसानी से उगाया जा सकता है।
मिट्टी करें तैयार
अदरक के लिए भारी नहीं हल्की मिट्टी लेनी चाहिए। इसके अनुपात की बात करें तो आप 50% मिट्टी, 25% कोकोपीट और 25% खाद के साथ बढ़िया मिट्टी तैयार कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह दिखने में हल्की, भुरभुरी और हवादार होनी चाहिए।
खबरें और भी
सही गमला चुनें
इसके लिए आप गमला या ग्रो बैग दोनों में से कोई भी उपयोग में ला सकते हैं। अगर गमला चुन रहे हैं तो यह 10-12 इंच गहरा और चौड़ा होना चाहिए। बता दें कि अदरक की जड़ें मिट्टी में नीचे फैलने के बजाय आसपास क्षैतिज रूप में फैलती हैं, इसी वजह से चौड़ा गमला जरूरी होता है।
लगाने की विधि
अदरक के ऐसी गांठ चुनें जिसमें उसकी छोटी-छोटी आंखे निकली हुई हो। अब गमले में पहले तैयार की गई मिट्टी भर लें और इसके बाद हल्का गड्ढा करके गांठ को बो दें। इस बात का ध्यान रखें कि अदरक की आंख ऊपर की तरफ होनी चाहिए। आखिर में ऊपर से हल्की मिट्टी से ढक दें।
समय पर पानी दें
अदरक की गांठ डालने के बाद स्प्रे से पौधे में पानी दें और इसके बाद तब पानी देना है जब लगे कि पौधे में नमी कम हो रही है। यह भी बताते चलें कि इस पौधे को बढ़ने में समय लगता है, कम से कम 2 से 4 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है।
ज्यादा धूप से बचाएं
पौधे को हर दिन ढाई से तीन घंटे ही धूप देने की जरूरत होती है, ऐसे में इसे ज्यादा धूप देने से बचना चाहिए। भरी दोपहरी में इसकी जगह बदलकर छांव में रख दें।
यह भी पढ़ें- 10 इंच का गमला और एक ट्रिक...लहरा उठेगा बेलपत्र का पौधा! पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप लगाने का तरीका
यह भी पढ़ें- बेकार प्लास्टिक की बोतलें बदलेंगी आपके घर का लुक! ऐसे सजाएं घर, हर देखने वाला तारीफ करेगा