10 इंच का गमला और एक ट्रिक...लहरा उठेगा बेलपत्र का पौधा! पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप लगाने का तरीका
सावन में भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है, वहीं इससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी ठीक की जा सकती हैं। ...और पढ़ें

बेलपत्र का पौधा औषधीय होने के साथ धार्मिक महत्व भी रखता है (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में बेलपत्र चढ़ाने का खास महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि यह पौधा भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस पौधे को घर पर लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
वहीं विज्ञान की दृष्टि से यह एक औषधीय पौधा है जिसकी पत्तियों से लेकर जड़ें और फूल कफ, पित्त और वात दोष को शांत करने में मदद करते हैं। ऐसे में क्यों न इसे घर पर ही लगा लिया जाए, आइए जानते हैं इसे घर पर लगाने और देखभाल करने के खास टिप्स।
बेलपत्र का पौधा लगाने से जुड़ी जरूरी बातें
बेलपत्र बढ़ते हुए बड़े आकार का हो जाता है, इसके लिए शुरुआत में चौड़ा और 10 से 12 इंच गहरा गमला लें। कुछ महीनों बाद इसे 14 से 18 इंच के चौड़े गमले में शिफ्ट कर देना है।
पौधे को वहां रखें जहां अच्छी खासी धूप आती हो। पर ध्यान रहे कि छोटा पौधा हो तो उसे भीषण गर्मी से बचाने की भी जरूरत पड़ती है।
गमले के आसपास छोटे पौधे खासकर फूल वाले पौधे न रखें क्योंकि बेल की शाखाएं कांटेदार होती हैं।
फूलों पर पानी डालने से बचना चाहिए।
बेलपत्र का पौधा कैसे लगाएं?
सावन में इस पौधे को लगाने के लिए ये स्टेप फॉलो करें:
बीज निकालें
नर्सरी से छोटा पौधा लाकर लगाना सबसे आसान विकल्प है, पर पौधा न हो तो उसके फल से बीज निकालकर उपयोग करें। इसके लिए बीज को धोकर सुखा लेना है और उसके बाद मिट्टी में 2-3 इंच की गहराई में बो दें। इसे लगाते समय एकदम हल्के हाथ से दबाना है।
खबरें और भी
ड्रेनेज मिट्टी का इस्तेमाल
इस पौधे के लिए ऐसी मिट्टी की आवश्यकता है जो अच्छी जल निकासी वाली हो। सामान्य मिट्टी में गोबर की खाद के साथ थोड़ी सी रेत भी मिलाएं। ध्यान रखें कि मिट्टी न तो ज्यादा काली हो और न ही ज्यादा गीली।
सही से पानी दें
पौधे में पानी जरूरत के हिसाब से ही दें, ग्रोथ के लिए ज्यादा पानी इसकी हेल्थ खराब कर सकता है। सुबह एक बार पानी दें और अगर दोपहर में मिट्टी में सूखापन लगे तो ही दोबारा डालें।
धूप जरूरी
इस प्लांट को सही गति से बढ़ने के लिए हर दिन कम से कम 6 घंटे की धूप की खास जरूरत है। इसके साथ ही भीषण गर्मी से भी पौधे को बचाएं क्योंकि इससे पत्तियां सूख सकती हैं।