Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उमस भरी गर्मी में स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं पौधे, समय रहते 5 लक्षणों से करें इसकी पहचान

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:49 PM (IST)

    गर्मी और उमस के मौसम में पौधों में तनाव के 5 संकेत पहचानें। समय रहते इन संकेतों को समझकर अपने पौधों को खराब होने से बचाएं और गार्डन को हरा-भरा रखें। ...और पढ़ें

    गर्मी और उमस में पौधों में दिखते हैं ये 5 संकेत (Picture Credit- AI Generated)

    गर्मी और उमस में पौधों में दिखते हैं ये 5 संकेत (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी और उमस का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, पेड़-पौधों के लिए भी परेशानीभरा होता है, जिनके कुछ संकेत आप खुद भी स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। आइए उन संकेतों की समय रहते पहचान कर पौधों को खराब होने से बचाएं।

    पत्तों का मुरझाना या झड़ना

    यह सबसे आम संकेत है कि आपका पौधा गर्मी की वजह से स्ट्रेस में है। इसमें पौधे अपनी नमी खोने लगते हैं, क्योंकि जड़ें तेजी से पानी लेने लगती हैं। मिट्टी में नमी होने के बावजूद भी ऐसा हो सकता है। लेकिन तापमान कम होने पर पौधे अपने आप ही सामान्य स्थिति में आने लगते हैं। इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी जरूर चेक कर लें।

    पत्तियां मुड़ने लगें

    गर्म मौसम की वजह से पत्तियां मुरझाने के साथ-साथ मुड़ने लगती हैं। ऐसा पेड़-पौधे अपने बचाव में करते हैं ताकि उनके सरफेस से पानी जल्दी-जल्दी खत्म ना होने लगे। यदि गर्म मौसम के बाद भी पत्तियां मुड़ी हुई रहती हैं तो इसका मतलब है कि उन पर कीड़ों का या किसी बीमारी का अटैक हो गया है।

    पत्तियां झुलसने लगे

    जब मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी होती है तो पत्ते झुलसने लगते हैं, जिसकी वजह से पत्तियां सूखी हुई नजर आ सकती हैं। यह तेज गर्मी की निशानी हो सकती है। ऐसे में पौधों को ज्यादा पानी देने और किसी छायादार जगह पर शिफ्ट करने की जरूरत होती है। भले ही जली हुई पत्तियां फिर से हरी ना हों लेकिन आपका पौधा अच्छी तरह रिकवर हो सकता है।

    खबरें और भी

    पत्तों की चमक फीकी पड़ने लगे

    ज्यादा गर्मी की वजह से पौधों का रंग भी बदल सकता है। खूबसूरत, चमकीला हरा रंग अपनी चमक खो सकता है, जिस पर ज्यादातर लोगों की नजर नहीं जाती। अगर एक दो दिन में पौधों का रंग फिर से पहले जैसा नहीं हो रहा है, तो उनकी कटिंग करने की जरूरत पड़ सकती है।

    ग्रोथ धीमी हो जाए

    जब पौधा सर्वाइवल मोड पर होता है तो ग्रोथ के बारे में सबसे आखिरी में सोचता है। ऐसे में पौधों की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है, जोकि गर्मी से होने वाले स्ट्रेस को दर्शाता है। आपको बस पौधों को सही समय पर पानी देते रहना है, लेकिन खाद देने के बीच में गैप रखना है। स्ट्रेस में पहुंच चुके पौधों को ज्यादा खाद देना उन्हें और भी नुकसान पहुंचा सकता है।