रोज पानी और धूप की नो टेंशन! बालकनी में लगाएं रंग-बिरंगी पत्तियों वाले ये 7 लो-मेंटेनेंस प्लांट्स
बालकनी को हर मौसम में रंगीन और आकर्षक बनाए रखने के लिए रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ...और पढ़ें

कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ेंगे ये पौधे (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के फूलों वाले पौधे लगाते हैं, लेकिन फूलों की देखभाल थोड़ी मुश्किल होती है। रोज पानी, सही धूप और मौसम का ध्यान न रखा जाए तो फूल जल्दी मुरझा जाते हैं।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी हर मौसम में रंग-बिरंगी और फ्रेश दिखे, तो रंग-बिरंगी पत्तियों वाले प्लांट एक बेस्ट ऑप्शन हैं। इन पौधों की पत्तियां इतनी आकर्षक होती हैं कि ये बिना फूलों के भी पूरी बालकनी को सजावटी लुक दे देती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास पौधों के बारे में, जिन्हें लगाकर आपको फूलों वाले पौधों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधे
- क्रोटन- क्रोटन अपनी मोटी और चमकदार पत्तियों के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियों में हरा, पीला, लाल और नारंगी रंग एक साथ दिखाई देता है। यह पौधा बालकनी में बेहद खूबसूरत लगता है और हल्की धूप में अच्छे से पनपता है।
- कोलियस- कोलियस की पत्तियां किसी पेंटिंग जैसी लगती हैं। बैंगनी, गुलाबी, हरे और पीले रंगों का सुंदर मिश्रण इसकी पहचान है। यह पौधा कम धूप में भी अच्छे से बढ़ता है और गमलों में लगाने के लिए एकदम परफेक्ट है।
- कैलाडियम- दिल के आकार की पत्तियों वाला कैलाडियम बेहद अट्रैक्टिव प्लांट है। इसकी पत्तियों पर लाल, सफेद और गुलाबी रंग की डिजाइन बनी होती है। यह बालकनी को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है, खासकर जब इसे शेड वाली जगह पर रखा जाए।
- पर्पल हार्ट- इस पौधे की गहरी बैंगनी पत्तियां इसे खास बनाती हैं। पर्पल हार्ट लटकने वाले गमलों में बहुत सुंदर लगता है और बालकनी को मॉडर्न टच देता है। यह पौधा कम पानी और कम देखभाल में भी अच्छे से ग्रो करता है।
- अग्लाओनेमा- अग्लाओनेमा को लकी प्लांट भी कहा जाता है। इसकी पत्तियों पर हरे, क्रीम और लाल रंग के शेड्स होते हैं। यह इंडोर और बालकनी दोनों के लिए बेस्ट है।
- बेगोनिया- बेगोनिया की पत्तियां बनावट और रंग दोनों में ही अलग होती हैं। हरे, सिल्वर और मैरून शेड वाली ये पत्तियां बालकनी को रिच लुक देती हैं। यह पौधा हल्की धूप और नमी में अच्छे से बढ़ता है।
- फिटोनिया- फिटोनिया को नर्व प्लांट भी कहा जाता है। इसकी हरी पत्तियों पर गुलाबी, सफेद या लाल नसें होती हैं, जो इसे खास अट्रैक्टिव बनाती हैं। छोटे गमलों में यह पौधा बालकनी की शेल्फ या टेबल पर बहुत सुंदर लगता है।