सावधान! नॉनस्टिक बर्तनों के साथ ये 5 काम करना सेहत पर पड़ सकता है भारी
नॉनस्टिक कुकवियर में खाना पकाना हेल्दी होता है या नहीं, इन्हें साफ करने का सही तरीका क्या है या इसकी कोटिंग से जुड़ी बातों के अलावा, इनमें किस तरह का ...और पढ़ें

नॉनस्टिक कुकवेयर: इन 5 चीजों से हो सकता है नुकसान (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
नॉनस्टिक में एसिडिक चीजें पकाने से बचें
तेज आंच पर कुकिंग करने से बचें
खाना स्टोर करने से कोटिंग खराब होती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ खास प्रकार की कुकिंग के लिए नॉनस्टिक कुकवेयर को ही ज्यादा सही माना जाता है, क्योंकि इसमें खाना चिपकता नहीं और तेल कम लगता है। वैसे सुविधाजनक माने जाने वाले नॉनस्टिक कुकवेयर्स की कुछ खामियां भी हैं जो इसे कुछ खास प्रकार के फूड आइटम के लिए उपयुक्त नहीं बनाती।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि नॉनस्टिक कुकवेयर में क्या चीजें पकाने से बचना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
पास्ता सॉस
अगर आप सॉस बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसके लिए नॉनस्टिक बरतन न चुनें। इनमें हीट एकसमान रूप से नहीं फैलती और रेसिपी को वो गहरा स्वाद नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं लंबे समय तक नॉनस्टिक में खाना पकाते रहने से खाने में केमिकल रिलीज हो जाने का खतरा बढ़ जाता है।
खट्टी चीजें
ज्यादा एसिडिक चीजें जैसे टमाटर, सिट्रस फ्रूट्स नॉनस्टिक पैन में पकाना सही नहीं है। अपने नॉनस्टिक कुकवेयर्स को लंबे समय तक चलाने के लिए टमाटर युक्त खट्टी रेसिपी बनाने से बचें।
ज्यादा आंच पर पकाना
नॉनस्टिक कुकवियर्स को ज्यादा हीट पर कुकिंग करने के लिए नहीं बनाया जाता। लंबे समय तक इसमें कुक करते रहने से बरतन की कोटिंग निकलने लगती है। ऐसा होने से न केवल फूड आइटम में केमिकल जाने का खतरा रहता है, बल्कि बरतन भी जल्दी खराब हो जाते हैं।
खाने को स्टोर करना
जिस कुकवियर में खाना पका रहे हैं उसी बरतन में उसे स्टोर करना बड़ा आसान लगता है, लेकिन नॉनस्टिक पैन के साथ ऐसा करना सही नहीं है। खाने में मौजूद अम्ल नॉनस्टिक की कोटिंग को समय के साथ खराब करने लगता है। साथ ही हर बार खाना बनाने पर रेसिपीज में केमिकल जाने का खतरा बढ़ जाता है।
खबरें और भी
कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल
कुकिंग स्प्रे भले ही नुकसानदायक ना लगते हों, लेकिन ये आपके नॉनस्टिक कुकवेयर्स को डैमेज करते हैं। नॉनस्टिक स्प्रे में लेसिथिन जैसे इमल्सीफायर्स होते हैं जोकि बरतनों में चिपक जाते हैं और इन्हें साफ करना आसान नहीं होता।