विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में पड़ी धूल खाती पुरानी चूड़ियों को ऐसे करें री-यूज और लगाएं होम डेकोर में चार चांद

Published: Wed, 12 Feb 2025 07:10 PM (GMT+05:30)

घर में अक्सर कई ऐसी चीजें पड़ी रहती हैं जो काम में भी नहीं आती और फेंकी भी नहीं जाती। ...और पढ़ें

इन तरीकों से करें पुरानी चूड़ियों को री-यूज (Picture Credit- Freepik)
इन तरीकों से करें पुरानी चूड़ियों को री-यूज (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. अक्सर घर में कई पुरानी चीजें बेकार ही पड़ी रहती हैं।
  2. पुरानी चूड़ियां इन्हीं में से एक है, जो कई बार किसी काम नहीं आती।
  3. ऐसे में आप इन पुरानी चूड़ियों की मदद से अपने घर को सजा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर को सजाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। हालांकि, इन दिनों होम डेकोर काफी महंगा हो चुका है और ऐसे घर को डेकोरेट करना काफी मुश्किल टास्क हो चुका है। हालांकि, इस मुश्किल काम को आसान बनाने में घर में मौजूद कुछ चीजें मदद कर सकती हैं। घर में अक्सर ऐसे कई पुराने सामान पड़े रहते हैं, जिन्हें हम न तो फेंक पाते हैं और न ही रख पाते हैं।

इन्हीं में से एक होती हैं चमकती हुई चूड़ियां जो कि पुरानी होने के बावजूद इतनी खूबसूरत लगती हैं कि इन्हें फेंकने का बिल्कुल भी दिल नहीं करता है। ऐसे में चूड़ियों से बनाएं कुछ ऐसे क्राफ्ट, जिससे आप अपने घर के डेकोर में चार चांद लगा सकते हैं। दिवाली हो या शादी की तैयारियां, चूड़ियों से बनें ये क्रिएटिव क्राफ्ट्स से पुरानी पड़ी आपकी चूड़ियां काम में भी आ जाएंगी और एक खूबसूरत-सा क्राफ्ट भी तैयार हो जाएगा। चलिए बनाते हैं चूड़ियों से बनने वाले कुछ खूबसूरत डेकोर आइटम्स-

यह भी पढ़ें-  फ्रिज साफ करने का तरीका नहीं जानते लोग, ये गलतियां करके कर देते हैं खराब- तभी नहीं होती Cooling

वॉल हैंगिंग

दो से तीन चूड़ियों को ग्लू गन से चिपकाएं। इस तरह 8 से 10 चूड़ियों का सेट तैयार करें। अब इन चूड़ियों के सेट में रंग बिरंगे ऊन लपेट कर इन्हें कवर कर दें। गोल-गोल गत्ते काटें और हर एक गत्ते के ऊपर ऊन से कवर किए गए चूड़ी के सेट को चिपकाएं। गत्ते के ऊपर चौकोर और गोलाकार के शीशे चिपका कर डिजाइन बनाएं। ऊन और छोटी मोतियों की मदद से ही दो से तीन लटकन बनाएं।

इन्हें ऊपर से डोरी की तरह चिपकाएं और वॉल हैंगिंग की तरह लटकाएं। इसी तरह ड्रीम कैचर भी बनाया जा सकता है, जिसमें ऊन को चूड़ियों के आर पार लपेट कर इससे एक सुंदर डिजाइन तैयार की जाती है, जिसके ऊपर डेकोर की चीजें लगा कर इसे ड्रीम कैचर का रूप देते हैं।

पेन स्टैंड

चूड़ियों को ग्लू गन की मदद से एक के ऊपर एक चिपकाते जाएं। नीचे बेस पर हार्ड बोर्ड की गोल कटिंग चिपकाएं। रंग बिरंगी चूड़ियां ऐसे तो खुद ही खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन अगर आपको इसकी शोभा और भी बढ़ानी है तो चूड़ियों के ऊपर ग्लिटर चिपकाएं। पेन स्टैंड तैयार है।

शीशा

चौकोर शीशा लें और इसे एक हार्डबोर्ड पर चिपकाएं। हार्डबोर्ड पर किनारे कम से कम दो इंच तक जगह छोड़ दें। चूड़ियों को कई टुकड़ों में तोड़ लें। दो इंच बची हुई जगह में टूटी हुई चूड़ियां चिपका दें। बची हुई जगहों पर मोतियां चिपकाएं। चमकती हुई शीशे की ये डेकोरेटिव पीस लिविंग रूम की शोभा बढ़ाती है।

यह भी पढ़ें-  किचन या बाथरूम के नल से नहीं छूट रहे पानी के जिद्दी दाग, तो इन 5 तरीकों से करें मिनटों में साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।