पानी के बीचों-बीच तैरता है भारत का यह अनोखा डाकघर, ब्रिटिश काल से है कनेक्शन
हमने अभी तक जल महल के बारे में सुना, पानी के बीचों बीच किसी आइलैंड या मंदिर के बारे में सुना। ...और पढ़ें

भारत और दुनिया का इकलौता तैरता हुआ डाकघर (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमने अभी तक जल महल के बारे में सुना, पानी के बीचों बीच किसी आइलैंड या मंदिर के बारे में सुना। पर क्या कभी सुना है तैरते हुए डाकघर के बारे में? यह अनोखा डाकघर कहीं और नहीं, यहीं भारत में मौजूद है। फिर इसकी लोकेशन भी इतनी खास है कि किसी को भी यहां जाने पर मजबूर कर दे।
भारत और दुनिया का इकलौता तैरता हुआ डाकघर
भारत का यह तैरता हुआ डाकघर जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में स्थित है। श्रीनगर की डल झील में एक बड़े से हाउसबोट पर तैरता हुआ दो कमरों वाला पोस्ट ऑफिस यहां आने वाले पर्यटकों को खूब अट्रैक्ट करता है। इसमें एक कमरा रोजमर्रा के कामों के लिए बना है और दूसरा कमरा म्यूजियम है। इस म्यूजियम में इंडियन पोस्ट ऑफिस के इतिहास से जुड़ी चीजों को रखा गया है। यकीन माने भारत की यह लोकेशन किसी सपने से कम नहीं लगती। सबसे खास बात कि भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया का ऐसा अकेला डाकघर है जो पानी में तैरता है।
फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस की कहानी
इसकी जड़ें ब्रिटिश काल से जुड़ी हुई हैं, यह डाकघर साल 1851 में शुरू हुआ था। फिर साल 1953 में इसका नाम बदलकर नेहरू पार्क पोस्ट ऑफिस कर दिया। इसके बाद तीसरी बार इसका नाम साल 2011 में बदला गया, जिसके पीछे भी एक कहानी है।
15 साल पहले हुआ उद्घाटन
फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस का नए सिरे से उद्घाटन साल 2011 में हुआ था। जम्मू-कश्मीर सर्कल के तत्कालीन पोस्टमास्टर जनरल जॉन सैमुअल ने इस पोस्ट ऑफिस को एक आम से डाकघर से बदलकर कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की एक खास योजना बनाई थी, जिसके तहत इसका नाम फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस किया गया।
खबरें और भी
वैसे तो इस तैरते हुए पोस्ट ऑफिस में वो सभी काम किये जाते हैं, जो किसी आम डाकघर में होते है, लेकिन लेटर्स पोस्ट करने के अलावा यह जगह टूरिस्ट स्पॉट बन गई है। बताते चलें कि यहां की स्टैम्प में डल झील की तस्वीर बनी हुई है, जो कश्मीर की प्रकृति का उदाहरण पेश करती है। इसके अलावा, डाकघर की मुहर पर नाव चलाते नाविक की भी तस्वीर बनी होती है।
सुविधाओं में सबसे आगे
ऐसा न समझना कि पानी में तैरता यह पोस्ट ऑफिस केवल अपने ट्रेडिशनल काम ही करता है, यहां कई तरह की और भी सुविधाएं दी जाती हैं, जैसे- इंटरनेट और इंटेरनेशनल फोन कॉल की सुविधा भी दी जाती है।