Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bathroom की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं ये 3 पौधे, ज्यादा धूप या देखभाल की भी नहीं पड़ती इन्हें जरूरत

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 01:53 PM (IST)

    घर की सजावट पर तो सभी ध्यान देते हैं लेकिन बाथरूम की खूबसूरती के लिए साफ-सफाई से ज्यादा लोगों को और कुछ नहीं सूझता है। अक्सर सीलन या नमी के कारण बाथरू ...और पढ़ें

    Bathroom Plants: बाथरूम में लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 पौधे (Image Source: Freepik)
    Bathroom Plants: बाथरूम में लगाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 पौधे (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बाथरूम को ब्यूटीफुल लुक देने के लिए पौधे सबसे बढ़िया रहते हैं।
    2. इन पौधों की मदद से बाथरूम का कोना-कोना रिफ्रेशिंग बनाया जा सकता है।
    3. बाथरूम में लगने वाले इन पौधों को ज्यादा पानी या देखभाल भी नहीं चाहिए होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bathroom Plants: कुछ पौधे न सिर्फ बाथरूम की एयर को फिल्टर करते हैं, बल्कि इसे खूबसूरत बनाने का काम भी करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 3 पौधों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए बाथरूम ही बेस्ट जगह होती है। इन्हें न तो ज्यादा धूप या रोशनी चाहिए होती है और न ही आपकी देखरेख की जरूरत पड़ती है। बस आपको इन्हें एक बार लगाकर भूल जाना है और ये लंबे समय तक आपको अपनी सुंदरता से मोहित करते रहेंगे। आइए बिना देर किए जान लीजिए इन Indoor Plants के बारे में।

    फिलोडेंड्रॉन (Philodendron)

    बाथरूम को खूबसूरत बनाने के लिए आप फिलोडेंड्रॉन प्लांट लगा सकते हैं। आप चाहें, तो इसे हैंगिंग पॉट में लगाकर दरवाजे पर लटकाएं या फिर एक कोने में रख दें। छोटे से छोटे बाथरूम में भी इस पौधे को आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां देखने में बेहद खूबसूरत होती हैं और खास बात है कि इसे ज्यादा पानी या धूप की भी जरूरत नहीं होती है। हफ्ते में 1-2 दिन भी अगर आप इसे बाहर निकालकर हल्की-फुल्की धूप दिखा देंगे, तो इसके लिए इतना ही काफी है।

    यह भी पढ़ें- मानसून में आपके बागीचे की शोभा बढ़ाएंगे ये प्लांट्स, भारी बारिश में भी नहीं होंगे खराब

    पेपरोमिया (Peperomia)

    छोटी और सुंदर पत्तियों से लदा पेपरोमिया का पौधा भी बाथरूम में लगाने के लिहाज से एकदम परफेक्ट है। कम धूप में यह आराम से चलता है और इसे आप से ज्यादा देखभाल भी नहीं चाहिए होती है। बिगनर लोग भी आसानी से इसकी केयर कर सकते हैं और अपने बाथरूम को बाथरूम को ब्यूटीफुल लुक दे सकते हैं।

    रबर प्लांट (Ficus Elastica)

    मनी प्लांट की तरह रबर प्लांट को भी आप बाथरूम के छोटे हिस्से में आसानी से लगा सकते हैं। इसकी चौड़ी पत्तियां देखन में तो सुंदर लगती ही हैं, साथ ही ये आसपास के कीटाणुओं को भी ट्रैप कर लेती हैं। इसे लगाना और इसकी देखभाल करना दोनों ही काम बेहद आसान हैं। इसे रखने के लिए बाथरूम की खिड़की, सिंक या फर्श का कोना एकदम परफेक्ट जगह है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कम देखभाल वाले खूबसूरत Indoor Plants, जिनसे सजा सकते हैं अपना ऑफिस डेस्क