विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूखती तुलसी में डाल दें यह जादुई खाद, कुछ ही दिनों में पौधा फिर से हो जाएगा हरा-भरा

Published: Tue, 13 May 2025 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 May 2025 07:16 AM (GMT+05:30)

तुलसी का पौधा सूख रहा है? चिंता न करें! इस आर्टिकल में आप एक खास घरेलू खाद बनाना सीखेंगे जिससे ...और पढ़ें

सूखती तुलसी को फिर से हरा-भरा करने के लिए घर पर बनाएं यह स्पेशल खाद! (Picture Courtesy: Freepik)
सूखती तुलसी को फिर से हरा-भरा करने के लिए घर पर बनाएं यह स्पेशल खाद! (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इसके पत्ते सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए लोग इसे अपने घर में जरूर लगाते हैं। हालांकि, तेज धूप और सही देखभाल न मिलने के कारण कई बार पौधा सूखने लगता है। 

अगर आपके तुलसी के पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं या वह मुरझा गया है, तो घबराएं नहीं! आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपका तुलसी का पौधा फिर से हरा-भरा हो जाएगा। इसके लिए आपको बाजार से महंगे केमिकल वाले खाद खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर पर ही एक नेचुरल खाद तैयार कर सकते हैं, जो आपके तुलसी के पौधे में नई जान भर देगा।

क्यों सूख जाता है तुलसी का पौधा?

तुलसी का पौधा सूखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • पानी कम या ज्यादा देना- ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और कम पानी देने से पौधा सूख जाता है।
  • मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी- अगर मिट्टी में नियमित रूप से खाद नहीं डाल जाए, तो पौधा पीला पड़ने लगता है।
  • कीटों का हमला- कुछ कीड़े पत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पौधा सूखने लग जाता है।
  • धूप की कमी- तुलसी को रोजाना 4-6 घंटे की धूप चाहिए, वरना यह ठीक से नहीं बढ़ता।

यह भी पढ़ें: गुलाब के पौधे में नहीं आ रही कलियां, तो इन 5 टिप्स की मदद से फूलों से लद जाएंगी डालियां

तुलसी के लिए घरेलू खाद

इस खाद को बनाने के लिए आपको केले के छिलके, चाय की पत्ती (इस्तेमाल की हुई), गुड़ और पानी। ये सभी चीजें घर पर आसानी से मिल जाएंगी और आपको बाहर से कुछ भी खरीदकर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए अब जानते हैं इस खाद को बनाने के स्टेप्स।

  • सबसे केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है।
  • अब इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को सुखाकर इकट्ठा कर लें और एक बर्तन में स्टोर कर लें। 
  • इसके बाद एक दूसरे बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें केले के छिलके, चाय की पत्ती और 1 चम्मच गुड़ डालकर 2-3 दिन के लिए फर्मेंट होने दें।
  • जब यह पानी फर्मेंट हो जाए, तो इसे छानकर एक बोतल में रख लें। 
  • इस खाद को तुलसी के पौधे की जड़ों में हफ्ते में एक बार डालें।
  • इसके अलावा, आप इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर भी छिड़क सकते हैं।

ये बातें भी हैं जरूरी 

  • पानी सही मात्रा में दें- मिट्टी को हल्का गीला रखें, लेकिन बहुत ज्यादा पानी न दें।
  • धूप दें- तुलसी को रोजाना 4-6 घंटे धूप में रखें। दोपहर के समय सीधी धूप में न रखें।
  • कीटों से बचाएं- नीम के तेल का का इस्तेमाल करें। इसे पत्तियों पर छिड़कें, ताकि कीड़े पत्तियों को नुकसान न पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें: तेजी से बढ़ने लगेगा अपराजिता का पौधा, फूल भी आएंगे भर-भरकर; फरवरी के महीने में ऐसे रखें इनका ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।