Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    20,000 स्‍क्‍वेयर फीट में फैला हुआ सपनों का महल, Photos में देखिए Shalini Passi का आलीशान घर

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 01:34 PM (GMT+05:30)

    नेटफ्लिक्स के Fabulous Lives of Bollywood Wives के तीसरे सीजन में बॉलीवुड की 4 वाइव्स के साथ दिल्ली की 3 लेडीज भी शामिल हुई हैं। इस सीजन में खासतौर पर ...और पढ़ें

    Photos में देखिए संजय और शालिनी पासी के घर की खूबसूरत झलकियां (Image: Instagram/shalini.passi)
    Photos में देखिए संजय और शालिनी पासी के घर की खूबसूरत झलकियां (Image: Instagram/shalini.passi)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर 'Fabulous Lives vs Bollywood Wives' का 3rd सीजन शुरू हुआ है।
    2. इस सीजन में शालिनी पासी ने भी हिस्सा लिया है, जो एक बड़े बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी हैं।
    3. दिल्ली में स्थित संजय और शालिनी पासी का घर एक चलता-फिरता आर्किटेक्चरल मास्टरपीस हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर फैबुलस लाइव्स vs बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives of Bollywood Wives) का तीसरा सीजन खूब धमाल मचा रहा है। इस बार दिल्ली की शानदार लेडीज के जुड़ने से इस सीरीज में एक नया ट्विस्ट आ गया है। खासतौर से पास्को ग्रुप के चेयरमैन संजय पासी की पत्नी शालिनी पासी (Shalini Passi) ने नेटफ्लिक्स के नए शो में अपने अनोखे लाइफस्टाइल से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। चाहे वो घर में चार बार कपड़े बदलने की बात हो या फिर लेडी बॉडीगार्ड्स के साथ टशन में घूमना। इस बीच आइए आज आपको उनके दिल्ली वाले महल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं, जो आर्ट और लग्जरी का बेमिसाल संगम है।

    क्यों खास है शालिनी पासी का दिल्ली वाला घर?

    View this post on Instagram

    A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)

    शालिनी पासी की खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का अंदाज लगाना लगभग नामुमकिन है। 45 से ऊपर की उम्र में भी वो बला की खूबसूरत हैं। एक कुशल आर्ट कलेक्टर होने के नाते, शालिनी ने अपने दिल्ली वाले आलीशान घर को हजारों कलाकृतियों से सजा रखा है। कहना गलत नहीं होगा कि आर्ट और लग्जरी उनके घर के कोने-कोने में सांस लेती है, जिससे उनका घर एक चलती-फिरती आर्ट गैलरी जैसा लगता है।

    यह भी पढ़ें- इंडियन डिजाइनर Anita Dongre के साथ मिलकर Barbie ने लॉन्च की पहली 'दिवाली डॉल', जानें कैसे खरीद पाएंगे आप

    14 बेडरूम वाला आलीशान घर

    View this post on Instagram

    A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)

    दिल्ली के गोल्फ लिंक इलाके में स्थित शालिनी पासी का आलीशान घर एक आर्ट म्यूजियम जैसा है। 14 बेडरूम वाले इस आलीशान घर में शालिनी अपने पति संजय और बेटे रॉबिन के साथ एक शानदार जीवन जीती हैं।

    गोल्ड रिम्ड मिरर से सजी दीवार

    (Image: Instagram/shalini.passi)

    पहली नजर में ही आपको इस घर की बनावट पसंद आ जाएगी। बता दें, Architectural Digest ने इसे "स्वीपिंग कर्व ऑफ ए होम" कहा था। यह घर एक बूमरैंग की तरह बना हुआ है और एक शानदार लॉन की ओर खुलता है। बता दें, इस घर की एक दीवार गोल्ड रिम्ड मिरर से सजी भी हुई है, जिसके साथ शालिनी कई बार इंस्टाग्राम पर पोज देती भी नजर आती हैं।

    खबरें और भी

    कला का जीता-जागता नमूना

    (Image: Instagram/shalini.passi)

    शालिनी के घर में एस.एच. रजा की एक ऐक्रेलिक पेंटिंग भी है, जिसे उन्होंने कई बार अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट आर्ट को लेकर उनके जुनून को दिखाता है। इस घर में मूर्तियां, पेंटिंग्स, इंस्टॉलेशन और यहां तक कि फर्नीचर भी आर्ट का जीता-जागता नमूना है, जिन्हें शालिनी ने खुद बहुत सोच-समझकर चुना है।

    25 फीट ऊंचा बुद्धा हेड

    View this post on Instagram

    A post shared by @robinpassi

    इस घर की फोटोज में सबसे पहले आपकी नजर एक बड़ी बुद्ध की मूर्ति पर जाएगी जो पूरे लॉन पर राज करती हुई नजर आती है। यह 25 फीट ऊंची मूर्ति प्रसिद्ध कलाकार सुभोध गुप्ता की एक बेहतरीन कृति है। बता दें, शालिनी ने Larry's List के साथ एक इंटरव्यू में बुद्ध की इस मूर्ति को अपनी टॉप 3 पसंदीदा कलाकृतियों में से एक बताया था।

    हर चीज में कला देखने वाली शालिनी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)

    एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में शालिनी ने कहा था, "मैं हमेशा से कला और अनोखी चीजों से जुड़ी रही हूं। मेरे लिए, कला सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। जब मैं कोई खूबसूरत चीज देखती हूं, तो मैं उसके बारे में जानने की कोशिश करती हूं। मैं म्यूजियम्स में जाती हूं, पुराने सामान की दुकानों में घूमती हूं, कपड़ों के कपड़े को छूकर देखती हूं, पत्थरों की बनावट को महसूस करती हूं। मैं हर चीज की खूबसूरती और उसके इतिहास को समझने की कोशिश करती हूं। मुझे लगता है कि एक व्यक्ति में चीजों की समझ और रुचि होनी ही चाहिए।"

    20 साल से कलेक्ट कर रहे आर्ट पीस

    शालिनी ने अपने नए शो में कहा कि उन्हें कई चीजों में रुचि है। वह और उनके पति संजय पासी बीस साल से आर्ट कलेक्ट कर रहे हैं। उनका संग्रह भारतीय कला का एक अनूठा मिश्रण है।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Rhea Singha जिनके सिर सजा Miss Universe India 2024 का ताज?