Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किचन की सफाई में अक्सर छूट जाती हैं ये 5 चीजें, घर में बदबू की यही है असली वजह

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 11:24 AM (IST)

    किचन की रेगुलर सफाई के बावजूद अक्सर अजीब-सी बदबू आती है। इसका कारण वे 5 जगहें हैं, जिन्हें हम अक्सर साफ करना भूल जाते हैं। ...और पढ़ें

    किचन को फ्रेश रखने के लिए रेगुलर करें इन 5 चीजों की सफाई (Image Source: AI-Generated)

    किचन को फ्रेश रखने के लिए रेगुलर करें इन 5 चीजों की सफाई (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. कचरे के डिब्बे का निचला हिस्सा बदबू का मुख्य कारण

    2. सिंक की नाली और स्पंज में छिपे कीटाणु फैलाते बदबू

    3. फ्रिज, स्टोव के नीचे और चिमनी फिल्टर की सफाई जरूरी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी अपने किचन को चमका कर रखना चाहते हैं। स्लैब पोंछना, बर्तन धोना और फर्श पर पोछा लगाना हमारे रोज के कामों में शामिल है, लेकिन कई बार इतनी मेहनत से सफाई करने के बाद भी किचन से एक अजीब सी महक या सीलन की बदबू आती रहती है।

    क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, ऊपर से दिखने वाली इस सफाई के बीच हम कुछ ऐसी जगहों को भूल जाते हैं, जहां गंदगी छिपकर बदबू फैलाती है। आइए जानते हैं वो 5 चीजें कौन-सी हैं, जो अक्सर सफाई के दौरान हमसे छूट जाती हैं।

    Kitchen cleaning

    (Image Source: AI-Generated)

    कचरे के डिब्बे का निचला हिस्सा

    हम रोज कचरे की थैली तो निकाल कर फेंक देते हैं, लेकिन डस्टबिन के अंदर और उसके निचले हिस्से पर ध्यान नहीं देते। कई बार कचरे का पानी या खाने के छोटे टुकड़े वहां गिरकर सड़ने लगते हैं, जो पूरे किचन में बदबू फैलाते हैं।

    • कैसे करें साफ: हफ्ते में कम से कम एक बार डस्टबिन को गर्म पानी और बेकिंग सोडा से अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाएं।

    सिंक की नाली

    बर्तन धोने के बाद सिंक को ऊपर से साबुन से धोकर हम सोचते हैं काम हो गया, लेकिन खाने के जो बारीक कण और तेल नाली के पाइप में चिपक कर अटक जाता है, वह असल में बदबू की सबसे बड़ी जड़ है।

    खबरें और भी

    • कैसे करें साफ: नाली की बदबू दूर करने के लिए रात में उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सफेद सिरका डाल दें। 10 मिनट बाद ऊपर से तेज गर्म पानी बहा दें। नाली बिल्कुल साफ हो जाएगी।

    बर्तन धोने वाला स्पंज और सूती कपड़ा

    यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन जिस स्पंज या कपड़े से आप बर्तन और स्लैब साफ करते हैं, उसमें सबसे ज्यादा कीटाणु छिपे होते हैं। लगातार गीला रहने के कारण यह स्पंज पूरे किचन में एक सीलन भरी अजीब सी बदबू फैलाता है।

    • कैसे करें साफ: काम खत्म होने के बाद स्पंज को अच्छी तरह निचोड़कर सुखाएं। इसे साफ रखने के लिए हफ्ते में एक बार गर्म पानी में उबाल लें और हर 15 दिन में स्पंज बदल दें।

    फ्रिज और गैस स्टोव के नीचे की जगह

    किचन का स्लैब और गैस स्टोव तो रोज चमक जाता है, लेकिन गैस के बिल्कुल नीचे, ओवन के पीछे या फ्रिज के नीचे गिरे हुए खाने के छोटे टुकड़े अक्सर हमारी नजरों से बच जाते हैं। समय के साथ ये टुकड़े वहीं सड़ते रहते हैं और कीड़ों के साथ-साथ बदबू को भी न्योता देते हैं।

    • कैसे करें साफ: हफ्ते में एक दिन इन भारी चीजों को थोड़ा खिसका कर या किसी लंबे हैंडल वाले ब्रश की मदद से इनके नीचे की सफाई जरूर करें।

    एग्जॉस्ट फैन या चिमनी के फिल्टर

    किचन का सारा धुआं, तेल और मसालों की महक एग्जॉस्ट फैन या चिमनी के जरिए ही बाहर जाती है। लंबे समय तक साफ न होने के कारण उन पर तेल की एक मोटी और चिपचिपी परत जमा हो जाती है। यही चिपचिपाहट पुरानी और सड़ी हुई महक पैदा करती है।

    • कैसे करें साफ: महीने में कम से कम एक बार इनके फिल्टर या ब्लेड्स को गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड में भिगोकर अच्छी तरह साफ करें।

    अगली बार जब आप अपने किचन की सफाई करें, तो इन 5 जगहों को बिल्कुल न भूलें। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका किचन न सिर्फ शीशे की तरह चमकेगा, बल्कि हमेशा ताजी और भीनी महक से भरा रहेगा।

    यह भी पढ़ें- फूलगोभी को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं, इन केमिकल फ्री हैक्स से साफ करें इसमें छिपे कीड़े

    यह भी पढ़ें- जली हुई प्रेस से कपड़े हो रहे हैं खराब? अपनाएं 4 घरेलू नुस्खे और चुटकियों में पाएं नई जैसी चमक