Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम पानी और थोड़ी सी धूप! किचन गार्डन में ऐसे लगाएं ऑरिगेनो का पौधा, पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:19 PM (IST)

    जब से लोगों में इटैलियन फूड का क्रेज बढ़ा है ऑरिगेनो भी उतना ही पॉपुलर हो गया है। ...और पढ़ें

    घर पर ऑरिगेनो का पौधा लगाने का तरीके (Image Source: AI Generated)

    घर पर ऑरिगेनो का पौधा लगाने का तरीके (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब ऑरिगेनो के बारे में कोई भी नहीं जानता था, लेकिन जब से लोगों में इटैलियन फूड का क्रेज बढ़ा है ऑरिगेनो भी उतना ही पॉपुलर हो गया है। यह एक तरह की जड़ी बूटी है जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होती है। फिर इस हेल्दी हर्ब को बाहर से क्यों खरीदा जाए? आइए आपको बताते हैं कि कैसे घर पर ऑरिगेनो का पौधा लगाया जा सकता है और कैसे इसकी देखभाल करनी है। 

    घर पर ऑरिगेनो का पौधा कैसे लगाएं? 

    ऑरिगेनो को कुछ आसान स्टेप फॉलो करके आसानी से घर पर लगाया जा सकता है: 

    1. सबसे पहले 6-8 इंच चौड़ा ऐसा गमला चुनें जिसमें पानी निकलने की सही व्यवस्था हो, जिससे पानी उसमें जमा न होने पाए। 

    2. वहीं ऑरिगेनो के लिए मिट्टी हल्की लें जिसमें पानी न तो ज्यादा देर तक भरा रहे और न ही जल्दी निकले। इस पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी जरूरी है। 

    3. अगर मिट्टी सामान्य है तो उसमें कोकोपीट और जैविक खाद मिलाकर मिट्टी तैयार की जा सकती है।  

    4. इसके बाद गमले में साफ उपजाऊ मिट्टी भर लें। 

    5. इस बात का भी ध्यान रखें कि गमले में मिट्टी ऊपर तक न भर जाए। उसमें इतनी जगह होनी चाहिए कि पानी भर सके। 

    6. अब ऑरिगेनो के बीज लें और मिट्टी के ऊपर डालें और फिर ऊपर मिट्टी की हल्की परत से ढक देना है। इस तरह आपने ऑरिगेनो के बीज बो दिए हैं। 

    7. ऊपर से पानी का हल्का छिड़काव करें, जिससे पौधे में नमी बनी रहे। 

    8. यह बात भी जान लेने वाली है कि इस पौधे को बहुत कम पानी की जरूरत होती है। पानी तभी देना चाहिए जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखने लगे। सामान्य तौर पर 6-7 दिन में पानी देना सही है। 

    9. पौधे के अंकुरण में करीब 2-3 हफ्ते का समय लग सकता है। 

    10. आप पाएंगे तीन महीने में ऑरिगेनो का पौधा दिखने लगा है। 

    11. गमले की अच्छी ग्रोथ के लिए उसमें नेचुरल खाद भी डाली जा सकती है।

    कहां रखें ऑरिगेनो का पौधा? 

    ऑरिगेनो के पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की धूप की जरूरत होती है, इसलिए इसे बालकनी या खिड़की के पास ऐसी जगह रखा जाना चाहिए जहां धूप अच्छी आए। वहीं, जब यह पौधा 4-5 इंच बड़ा हो जाए तो इसे ऊपर से काटना सही है, इससे पौधा तेजी से बढ़ता है।