Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छुड़ाए नहीं छूट रहा शर्ट की बाजू और कॉलर पर जमा जिद्दी मैल, तो इन तरीकों से करें मिनटों में साफ

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 06:08 PM (IST)

    शर्ट की बाजू और कॉलर को साफ करना अक्सर एक बड़ा चैलेंज बन जाता है। इन दो जगहों पर मौजूद मैल को हटाने में वॉशिंग मशीन तो फेल होती ही है साथ ही लोगों के ...और पढ़ें

    ऐसे साफ होंगे शर्ट पर जमा जिद्दी दाग (Image Source: Freepik)
    ऐसे साफ होंगे शर्ट पर जमा जिद्दी दाग (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. शर्ट की बाजू और कॉलर पर लगे दागों को छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
    2. शर्ट पर लगे मैल को साफ करने के लिए कुछ क्लीनिंग हैक्स असरदार हो सकते हैं।
    3. नॉर्मल डिटर्जेंट के बजाय कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके शर्ट को चमकाया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cleaning Hacks: शर्ट पर लगे दाग कई बार इतने जिद्दी हो जाते हैं, कि इन्हें छुड़ाना एक बड़ी परेशानी बन जाता है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में जब लोग पसीना ज्यादा बहता है, तो ऐसे में सिर्फ सफेद ही नहीं बल्कि किसी भी रंग की शर्ट आसानी से मैली हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे क्लीनिंग हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से इन्हें आसानी से चमकाया जा सकता है।

    रबिंग अल्कोहल

    रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करके भी शर्ट के बाजू या कॉलर पर दाग धब्बों को साफ किया जा सकता है। इसके लिए रंबिग अल्कोहल में नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और फिर ब्रश या हाथ से रगकर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब आप पानी से इसे वॉश करेंगे, तो पाएंगे कि कपड़े पर लगा दाग हल्का पड़ गया है।

    सोडा वॉटर

    एक ही धुलाई में शर्ट की बाजू और कॉलर को साफ करना चाहते हैं, तो थोड़ा सोडा वॉटर लें और इसे मैले हिस्से पर डालकर शर्ट को ड्राई होने के लिए रख दें। इसके थोड़ी देर बाद किसी नॉर्मल डिटर्जेंट पाउडर की मदद से शर्ट को साफ कर लें। आप पाएंगे कि दाग छूट चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- घिसने और रगड़ने के बावजूद भी नहीं छूट रहा है सफेद जुराबों का मैल, तो इन तरीकों से करें चुटकियों में साफ

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड

    जिद्दी मैल से छुटकारा पाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शर्ट के बाजू और कॉलर पर लगे इन दागों को निकालने का यह एक बढ़िया तरीका है। इसके लिए आपको एक लीटर पानी में इसके 2-4 चम्मच मिला लेने हैं और फिर इसमें शर्ट की बाजू या कॉलर को भिगोकर छोड़ देना है। इसके बाद रगड़ेंगे, तो पाएंगे तो मैल छूटने लगा है।

    खबरें और भी

    ये तरीका भी है असरदार

    अगर आप भी शर्ट की बाजू और कॉलर को साफ करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो एक काम करें। सबसे पहले पूरी शर्ट को गीला करने के बजाय इसके कॉलर या बाजू को गीला करें। इसके लिए पहले एक मग में थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट डालें और फिर इस पानी में इसके मैले हिस्से को डुबोकर एक घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इसे निकालकर उस मैले हिस्से को रगड़ लें। ऐसा करने से आप पाएंगे कि मैल निकलने लगा है।

    यह भी पढ़ें- घर की साफ-सफाई के लिए 'बेकिंग सोडा' का ऐसे करें इस्तेमाल, कम पैसों में बन जाएंगे कई जरूरी काम