विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ रहे हैं मेहमान? कॉफी टेबल से बस ये 6 चीजें हटा दें, बिना मेहनत मिनटों में चमकेगा कमरा

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:00 AM (IST)

घर को साफ-सुथरा दिखाने के लिए घर के सेंटर ऑफ अट्रैशन यानी कॉफी टेबल को साफ कर देना ही बड़ा चेंज ला सकता है।

मेहमानों के लिए कॉफी टेबल को मिनटों में चमकाएं (Picture Credit- AI Generated)

मेहमानों के लिए कॉफी टेबल को मिनटों में चमकाएं (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर के अंदर घुसते ही पहली नजर लिविंग रूम में रखे कॉफी टेबल पर ही जाती है। जब यही कॉफी टेबल न्यूजपेपर, मैगजीन, रात के रखे कप या प्लेट से भरा हो तो पूरा घर ही मैसी नजर आता है।

खासकर जब आपके घर मेहमान आ रहे हों।  वैसे सेंटर टेबल पर रखी कुछ चीजों को मेहमानों के आने से पहले हटा दिया जाए तो आप इस सिचुएशन को कुछ ही मिनटों में ठीक कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे।

डेकोरेशन की भरमार

काफी सारे लोग अपने कॉफी टेबल पर डेकोरेशन की इतनी सारी चीजें रख देते हैं कि वो सुंदर कम और क्लटर ज्यादा लगते हैं। अपने कॉफी टेबल का सिर्फ एक ही फोकल पॉइंट बनाएं चाहे वो कोई सुंदर-सी फ्लावर वास हो या फिर कोई सेंटरपीस।

ढेर सारे रिमोट

कॉफी टेबल पर ही टीवी, एसी के कई सारे रिमोट रख देने से वह अनऑर्गेनाइज नजर आने लगता है। इन्हें किसी छोटे बास्केट या बॉक्स में रखेंगे तो कॉफी टेबल क्लटर फ्री नजर आएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान

एक ही टेबल पर लैपटॉप, टैबलेट जैसी चीजें रख देने से वहां कुछ और रखने की जगह नहीं रह जाती। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद उसकी तय जगह पर रखें।

पेपर्स

कॉफी टेबल पर सबसे तेजी से इकट्ठा होने वाला क्लटर पेपर्स का ही होता है। चाहे न्यूजपेपर हों, कोई पुराना बिल, इन्हें कॉफी टेबल पर रखने की बजाय, किसी बास्केट में ऑर्गेनाइज करें।

टी कोस्टर्स

यह कॉफी टेबल पर ही रखी जाने वाली ही चीज है लेकिन एक साथ कई सारे कोस्टर्स यहां–वहां  रख देने से टेबल मैसी लगने लगता है। आप स्टेकेबल कोस्टर्स यूज कर सकते हैं, जोकि टेबल को एक क्लीन और सुंदर लुक देगा।

ड्रिंक या खाना

पिछली रात को पी गई कॉफी या चाय के मग, चिप्स या स्नैक्स के रैपर को यूं ही टेबल पर छोड़ देने से वह गंदा नजर आता है। चाहे घर पर मेहमान आ रहे हों या नहीं इस तरह की आदत आपके पूरे घर का लुक बिगाड़ सकती है। कॉफी या चाय के मग या स्नैक्स के रैपर्स तुरंत ही टेबल से हटा लें।