पुरानी बहस का जवाब हो या नए बिजनेस का प्लान, नहाते समय ही क्यों आते हैं बेस्ट आइडियाज
अक्सर नहाते समय ही हमें बेहतरीन विचार आते हैं, जिसे 'शावर इफेक्ट' कहते हैं। गुनगुने पानी से शरीर को आराम मिलने पर डोपामाइन रिलीज होता है, जिससे दिमाग ...और पढ़ें

नहाते समय क्यों आते हैं बेहतरीन विचार: जानें 'शावर इफेक्ट' का विज्ञान (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
गुनगुने पानी से डोपामाइन रिलीज होकर दिमाग रचनात्मक बनता है
शांत और तनावमुक्त मन बेहतर विचारों को जन्म देता है
ऑटोपायलट मोड में दिमाग नए समाधान खोजता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि दिनभर जिस पहेली ने आपका सिर घुमा रखा था, शॉवर के नीचे खड़े होते ही वो चुटकियों में सुलझ गई? मानो पानी की बूंदों ने दिमाग के बंद दरवाजों को खोल दिया हो। अक्सर बाथरूम की चार दीवारें दुनिया की सबसे बेहतरीन 'थिंक टैंक' बन जाती हैं।
चाहे किसी पुरानी बहस का करारा जवाब सोचना हो या भविष्य की कोई मास्टर प्लानिंग, जैसे ही हम रिलैक्स होकर नहाते हैं, विचारों का पिटारा अपने आप खुलने लगता है। इतिहास गवाह है कि दुनिया बदलने वाले कई क्रांतिकारी विचारों का जन्म किसी प्रयोगशाला में नहीं, बल्कि नहाते वक्त सुकून भरे पलों में हुआ है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर नहाते समय ही क्यों हमें बेस्ट आइडियाज आते हैं। आइए आज इस आर्टिकल में इसी पहेली को सुलझाते हैं और जानते हैं इसके पीछे का साइंस-
नहाते समय क्यों आते हैं बेहतरीन विचार
नहाते समय नए विचार आने की इस प्रोसेस को ‘द शावर इफेक्ट’ कहा जाता है। शावर इफेक्ट एक ऐसी घटना है जिसमें लोग नहाने, चलने या बर्तन धोने जैसे रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहते हुए भी अपनी रचनात्मकता, समस्या सुलझाने की क्षमता में वृद्धि का अनुभव करते हैं। इसमें पीछे निम्न वजह हो सकती है-
डोपामाइन का जादू
जब हम गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो शरीर को बहुत आराम मिलता है। इस रिलैक्सेशन से हमारे दिमाग में 'डोपामाइन' (Dopamine) नाम का केमिकल रिलीज होता है। इसे हैप्पी, फील गुड हार्मोन या प्रेरणा देने वाला केमिकल भी कहा जाता है। जब डोपामाइन का स्तर बढ़ता है, तो हमारा दिमाग ज्यादा क्रिएटिव हो जाता है और नए-नए विचार आने लगते हैं।
खबरें और भी
दिमाग का शांत होना
नहाते समय हमारा दिमाग टेंशन और शोर-शराबे दूर रहता है। अक्सर शोर-शराबे के बीच अच्छे विचार आना मुश्किल होता है। ऐसे में दिनभर की भागदौड़ के बाद नहाने का समय ही वह समय होता है, जब हम सबसे ज्यादा रिलैक्स होते हैं। गर्म पानी मांसपेशियों को आराम देता है और तनाव दूर करता है और जब दिमाग शांत और बेफिक्र होता है, तो वह ज्यादा बेहतर तरीके से सोच पाता है।
ध्यान का भटकना
कई बार ऐसा होता है कि जब हम किसी समस्या पर जोर देकर सोचते हैं, तो उसका कोई हल नहीं मिलता है। ऐसे में जब हम नहाते हैं, तो हमें इस दौरान ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ता और इसलिए इस दौरान हमारा दिमाग 'ऑटोपायलट' मोड में होता है। इससे उसे इधर-उधर भटकने की आजादी मिल जाती है। इसी 'खाली समय' में हमारा सबकॉन्शियस माइंड सबसे बेहतरीन आइडिया खोज निकालता है।