मीरा बाई के एक भजन से बना होली का ये आइकॉनिक गाना, 45 साल पहले अमिताभ-रेखा ने किया था इस पर रोमांस
अमिताभ बच्चन की साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला का होली वाला सुपरहिट गाना मीरा बाई की भजन से बना है।
-1786341594842_m.webp)
भजन से बना बॉलीवुड का सुपरहिट गाना (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म सिलसिला का होली वाला गाना रंग बरसे आपने जरूर सुना होगा। ये गाना काफी हिट हुआ था और इतने सालों से होली पार्टी की जान बना हुआ है। इस गाने को सुनकर लगता है कि ये कोई फिल्मी गाना है, लेकिन असल में ये एक भजन से जुड़ा हुआ है।
जी हां, ये गाना मीरा बाई के एक होली भजन से बना है, जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने गाकर राज कपूर को सुनाया था। आइए जानें कैसे मीरा बाई का एक भजन बॉलीवुड का सुपरहिट गाना बना और ये भजन कौन-सा है।
भगवान कृष्ण को समर्पित भजन
इस भजन का नाम है रंग बरसे हे मीरा बाई, भवन में रंग बरसे...। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोकगीतों में शामिल ये भजन पारंपरिक रूप से होली के अवसर के लिए बनाया गया है और उसी समय गाया जाता है। इसमें भक्ति भाव और त्योहार के उल्लास का अनोखा मेल है। इस गीत में होली के अलग-अलग प्रसंगों के बारे में काफी कुछ बताया गया है, जिन्हें मीरा बाई की भगवान कृष्ण के लिए भक्ति से जोड़कर पेश किया गया है।
होली और भक्ति का खूबसूरत मेल
इस भजन में होली के रंगों के साथ-साथ भक्ति के जरिए आत्मा के परमात्मा से मिलन का भी जिक्र मिलता है। इस भजन के सुर-ताल काफी सरल हैं और इनमें स्थानीय बोली के शब्दों का काफी इस्तेमाल देखने को मिलता है। इसलिए लोग इस भजन से और ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं।
कृष्ण रंग में रंगी एक राजकुमारी
मीरा बाई को भक्ति, त्याग और प्रेम की मिसाल माना जाता है। 16वीं शताब्दी में मेड़ता के राठौड़ राजपूत परिवार में जन्मी मीरा बाई बचपन से ही भगवान कृष्ण को अपना सबकुछ मान चुकी थीं। जब उनकी शादी मेवाड़ के रा\णा सांगा के बेटे भोजराज से हुई, तब भी वे भगवान कृष्ण की भक्ति में ही लीन रहीं और उन्हें ही अपना सबकुछ मानती रहीं। अपने पति की असमय मृत्यु के बाद उनके जीवन में कई मुसीबतें आईं, लेकिन भगवान कृष्ण के लिए उनकी भक्ति और प्रेम बढ़ता गया।
विष को भी अमृत समझ पिया
उस समय में महिलाओं का बाहर गाना या नृत्य करना मना था, खासकर राजपूती समाज में, लेकिन मीरा बाई ने लोक लाज की परवाह किए बिना संतों के साथ भगवान कृष्ण के भजन गाना और नृत्य करना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि इसके कारण उन्हें उनके ससुराल में काफी कष्ट सहने पड़े और उन्हें मारने के लिए राणा ने विष का प्याला भी भेजा था, लेकिन भगवान कृष्ण के रंग में रंगी मीरा बाई ने विष को भी अमृत समझकर पी लिया और कहा जाता है कि वो विष भी अमृत बन गया।
होली में छिपा भक्ति रंग
मीरा बाई के इस भजन में सिर्फ होली के रंगों और उसके उत्साह का वर्णन नहीं है, बल्कि उनकी प्रेम और भक्ति को बयां किया गया है। इस भजन में बताया गया है कि कैसे मीरा बाई ने अपनी देह और आत्मा को भगवान कृष्ण के चरणों में समर्पित कर दिया था।
बॉलीवुड का बना सुपरहिट गाना
साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार की फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे इससी से प्रेरित है। दरअसल, एक बार होली के जश्न के दौरान अमिताभ बच्चन ने ये भजन राज कपूर को सुनाया था। उस समय वहां यश चोपड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने ये भजन सुना और अपनी फिल्म सिलसिला के लिए इस भजन से प्रेरित होकर गाना लिखवाया। ये गाना काफी हिट हुआ और इतने सालों बाद भी लोग इसे उतने ही जोश के साथ गाते हैं।
