Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धोने के बाद भी नहीं जाती प्लास्टिक के बर्तनों से बदबू और चिकनाहट, तो इन टिप्स की लें मदद

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 04:16 PM (GMT+05:30)

    अगर आपके भी किचन में प्लास्टिक के टिफिन या डब्बे हैं जो आसानी से साफ नहीं होते। डिशवॉश से साफ करने के बाद भी उनकी चिकनाहट बनी रहती है दाग- धब्बे दूर न ...और पढ़ें

    प्लास्टिक के कंटेनर्स की सफाई के टिप्स (Pic credit- freepik)
    प्लास्टिक के कंटेनर्स की सफाई के टिप्स (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. प्लास्टिक के बर्तन स्टील या कांच की तुलना में सस्ते और हल्के होते हैं।
    2. प्लास्टिक बर्तनों में लगे दाग-धब्बे और बदबू कई बार धोने से भी नहीं जाते।
    3. बेकिंग सोडा, नींबू और कॉफी पाउडर से साफ कर सकते हैं प्लास्टिक के बर्तन।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सबके किचन में प्लास्टिक के बर्तन होते ही होते हैं। ये स्टील के बर्तनों के तुलना में न सिर्फ सस्ते बल्कि हल्के भी होते हैं, जिस वजह से इन्हें कैरी करना आसान होता है, लेकिन इन बर्तनों की एक अलग प्रॉब्लम होती है वो है इनकी साफ- सफाई। इन पर लगे हल्दी या तेल के निशान जल्दी जाते नहीं। इतना ही नहीं कभी बार दो से चार बार धोने के बाद चिपचिपाहट भी बनी रहती है और अजीब सी बदबू आती रहती है। इन सभी समस्याओं को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय साबित हो सकते हैं मददगार। आइए जान लेते हैं इसके बारे में। 

    कॉफी पाउडर

    कॉफी से प्लास्टिक के बर्तनों से आने वाली दुर्गंध को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए डिब्बे या टिफिन में कॉफी पाउडर को छिड़क दें और डिब्बे को बंद कर 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद डिशवॉश और पानी से बर्तन को साफ कर लें। 

    बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से फर्नीचर से लेकर शीशे और यहां तक कि बर्तनों को भी चमकाया जा सकता है और उनसे आने वाली बदबू भी दूर की जा सकती है। साथ ही ये प्लास्टिक कंटेनर्स की चिपचिपाहट दूर करने में भी बेहद असरदार है। इसके लिए एक बड़े बर्तन या बाल्टी में गुनगुना पानी डालें और इसमें 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें प्लास्टिक के बर्तनों को डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें।

    ये भी पढ़ेंः- ड्राई क्लीनिंग के पैसे भी बचेंगे और सोफा भी हो जाएगा साफ, बस अपना लें ये Sofa Cleaning Tips

    नींबू और नमक

    नींबू की मदद से बर्तनों की चिकनाहट दूर होती है, साथ ही उन पर लगे दाग- धब्बों का सफाया होता है और बदबू से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए पानी में नींबू का रस और नमक मिलएं। इसे उबाल लें। हल्का ठंडा होने के बाद इनमें प्लास्टिक के बर्तनों को डालें। 5 मिनट रखने के बाद डिशवॉश से साफ कर लें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- काम को आसान बनाने के लिए करते हैं Non Stick बर्तन का इस्तेमाल, तो जानें इसके गंभीर नुकसान