Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रिज खोलते ही आती है भयंकर बदबू? किचन में रखी इन 2 चीजों से मिनटों में दूर करें फफूंद और दुर्गंध

    Updated: Sun, 03 May 2026 05:09 PM (IST)

    फ्रिज से आने वाली बदबू खाने का स्वाद बिगाड़ सकती है और सेहत के लिए भी हानिकारक है। कुछ आसान टिप्स इससे छुटकारा दिलवा सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे भगाएं फ्रिज की दुर्गंध? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे भगाएं फ्रिज की दुर्गंध? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके फ्रिज से भी एक अजीब-सी बदबू आने लगी है? फ्रिज हमारे किचन की जान है, जिसका काम हमारे खाने को सुरक्षित और ताजा रखना है।

    लेकिन कई बार इसमें पनपने वाली यह दुर्गंध न सिर्फ आपके रखे हुए ताजे खाने का स्वाद बिगाड़ देती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है। आखिर फ्रिज से यह बदबू क्यों आती है और घर में मौजूद चीजों की मदद से ही आप इसे मिनटों में कैसे दूर कर सकते हैं? आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार उपाय।

    Refrigerator Cleaning tips (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    फ्रिज में बदबू क्यों आती है?

    फ्रिज में दुर्गंध आने के पीछे कई छोटे-बड़े कारण हो सकते हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं-

    • बैक्टीरिया और मोल्ड- नमी और खाने के कणों के कारण फ्रिज के कोनों में बैक्टीरिया और फफूंद पनपने लगते हैं।
    • खराब खाना- एक्सपायर हो चुके फूड्स या काफी समय से पड़े सड़े हुए फल और सब्जियां इसका कारण हैं।
    • गंदगी और रिसाव- डिब्बों से रिसता हुआ फ्लूएड या शेल्फ पर गिरे हुए खाने के दाग सूखकर बदबू फैलाने लगते हैं।
    • ड्रीप पैन- फ्रिज के नीचे मौजूद ड्रीप पैन में जमा हुआ गंदा पानी भी गंध का एक बड़ा कारण हो सकता है।

    बदबू दूर करने के तरीके

    • खराब खाने को बाहर निकालें- सबसे पहले फ्रिज की पूरी जांच करें। कोई भी सामान जो सड़ गया हो, जिसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी हो या जो देखने में खराब लग रहा हो, उसे तुरंत फेंक दें।
    • डीप क्लीनिंग- फ्रिज के अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह साफ करें। केवल शेल्फ ही नहीं, बल्कि दराजों और शेल्फ के चैनल्स को भी निकाल कर साफ करें, क्योंकि गंदगी अक्सर यहीं छिपी रहती है।
    • रबर गैस्केट और ड्रीप पैन की सफाई- फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर को साफ करना न भूलें, क्योंकि यहां नमी के कारण फफूंद जमा हो जाती है। इसके साथ ही फ्रिज के ड्रीप पैन को भी नियमित रूप से साफ करें।
    Refrigerator Cleaning tips (2)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    जिद्दी बदबू के लिए खास घरेलू नुस्खे

    कभी-कभी साधारण सफाई के बाद भी गंध नहीं जाती। ऐसे में ये दो तरीके जादुई काम करते हैं-

    • बेकिंग सोडा- फ्रिज को अनप्लग कर दें और इसके अंदरूनी हिस्से को बेकिंग सोडा के घोल से साफ करें। यह ताजगी बनाए रखने में बहुत कारगर है। साफ करने के बाद, फ्रिज का दरवाजा कम से कम एक दिन के लिए खुला छोड़ दें, ताकि हवा आर-पार हो सके, और फिर उसे दोबारा चालू करें।
    • सिरका- अगर बदबू बहुत जिद्दी है, तो बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। इससे फ्रिज के अंदर पोंछा लगाएं। सिरका पुरानी से पुरानी महक को सोख लेता है और फ्रिज की बदबू दूर करता है।