बिना धोए कब तक पहन सकते हैं एक ही पैंट? जींस से लेकर पजामे तक, जानिए कौन-से कपड़े कब करें वॉश
लॉन्ड्री का सबसे बड़ा सिरदर्द क्या है? शायद यही तय करना कि किसी पैंट को आखिर कितने दिन बाद धोना चाहिए। ...और पढ़ें

जींस हो या पजामा, कब और कैसे धोना है सही? (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि अपनी पैंट को कितने दिनों के गैप पर धोना चाहिए। सच तो यह है कि इसका कोई तय नियम नहीं है। हालांकि, कपड़े खुद हमें कुछ ऐसे इशारे देते हैं जिनसे पता चल जाता है कि अब उन्हें साफ करने का वक्त आ गया है।
जी हां, हमारे शरीर का पसीना और नेचुरल ऑयल्स धीरे-धीरे कपड़ों के रेशों में जमा होने लगता है। भले ही यह गंदगी हमें सीधे तौर पर दिखाई न दे, लेकिन अगर इसे साफ न किया जाए तो कपड़े पुराने लगने लगते हैं और उनसे बदबू आने लगती है।
जब भी आपको अपनी पैंट पर कोई दाग नजर आए, उसमें से महक आए, या फैब्रिक गंदगी की वजह से सख्त और चिपचिपा महसूस हो, तो उसे तुरंत मशीन में डाल देना चाहिए। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कपड़ों को सुरक्षित तरीके से धोने के कुछ खास टिप्स, ताकि वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहें।

(Image Source: AI-Generated)
क्या ज्यादा धोने से जल्दी खराब होते हैं कपड़े?
यह बात कुछ हद तक सच है कि कपड़ों को धोने से उन पर असर पड़ता है, लेकिन उनकी उम्र कम करने के पीछे असली वजह मशीन का 'ड्रायर' होता है। अगर आप अपनी पैंट की चमक और क्वालिटी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो उसे सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें।
खबरें और भी
धोते समय पैंट को उल्टा करना क्यों जरूरी है?
एक्सपर्ट्स हमेशा पैंट को उल्टा करके धोने की हिदायत देते हैं। इस छोटे से काम से पैंट के बाहरी हिस्से का रंग उड़ने से बच जाता है। इसके अलावा, मशीन में कपड़े आपस में रगड़ नहीं खाते, जिससे उन पर रोएं निकलने की समस्या भी नहीं होती।
कौन-सी पैंट कब और कैसे धोएं?
हर कपड़े का फैब्रिक अलग होता है, इसलिए उन्हें धोने का समय और तरीका भी अलग-अलग होना चाहिए:
योगा और वर्कआउट पैंट्स
- कब धोएं: जिम या कसरत के दौरान पहने जाने वाले इन कपड़ों को हर इस्तेमाल के बाद धोना जरूरी है।
- कैसे धोएं: इन्हें हमेशा ठंडे पानी में मशीन के 'डेलिकेट साइकिल' पर धोएं। ध्यान रहे कि इनमें फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
जींस
- कब धोएं: जींस को रोज-रोज धोने की जरूरत नहीं होती। इसे आप 5 से 7 बार पहनने के बाद धो सकते हैं।
- कैसे धोएं: जींस को धोने से पहले हमेशा उल्टा कर लें और इसे साफ करने के लिए सिर्फ ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।
स्लीपिंग पजामा
- कब धोएं: अगर आपकी आदत रात को सोने से पहले नहाने की है, तो आप अपने पजामे को 2 से 3 बार पहनने के बाद धो सकते हैं।
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए, हमेशा साफ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।