घर में लगे जेड प्लांट को हरा-भरा बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
कम रख-रखाव की जरूरत के कारण यह एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है, लेकिन इसे हरा-भरा बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी। ...और पढ़ें

जेड प्लांट की देखभाल के लिए टिप्स (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेड प्लांट, जिसे क्रैसुला ओवाटा भी कहा जाता है, एक बहुत ही पॉपुलर इनडोर सक्सुलेंट्स है। यह अपने मोटे पत्तों और कम रख-रखाव वाली प्रकृति के कारण घरों और ऑफिसों में लगाने के लिए खूब पसंद किया जाता है। वास्तु और फेंगशुई में इसे समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
हालांकि, यह पौधा बहुत ज्यादा देखभाल नहीं मांगता, लेकिन इसे स्वस्थ, हरा-भरा और लंबी उम्र वाला बनाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
कैसे रखें अपने जेड प्लांट को लंबे समय तक हरा-भरा?
- भरपूर लेकिन सीधी रौशनी में रखें- जेड प्लांट को 4-6 घंटे की अच्छी नेचुरल रोशनी चाहिए। इसलिए इसे खिड़की के पास रखें, लेकिन सूरज की सीधी किरणें न पड़ें। वरना पत्तियां झुलस सकती हैं।
- जरूरत के अनुसार पानी दें- पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए। ज्यादा पानी इसकी जड़ों को सड़ा सकता है। सर्दियों में पानी और भी कम करें।
- सही मिट्टी का चुनें- ऐसी मिट्टी चुनें जो जल्दी सूख जाए,जैसे कैक्टस या सकुलेंट मिक्स। साधारण बगीचे की मिट्टी में पानी सोखने की क्षमता कम होती है।
- गमले की जल निकासी जरूरी है- गमले के नीचे छेद होना चाहिए जिससे गमले के अंदर एक्स्ट्रा पानी जमा न हो। अगर पानी रुकेगा तो जड़ सड़ने लगेगी।
- नियमित रूप से सफाई करें- पत्तियों पर जमी धूल पौधे की फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। इसलिए समय-समय पर पत्तियों को पोंछते रहें।
- खाद संतुलित मात्रा में दें- गर्मियों में महीने में एक बार लिक्विड फर्टिलाइजर दें। ज्यादा खाद से पत्तियां सूख सकती हैं।
- ठंड में आराम देने दें- सर्दियों में जेड प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है। इसलिए इसे एक स्थिर, हल्की रोशनी वाली जगह पर रखें और कम पानी दें।
- छंटाई से पौधे को आकार दें- पुरानी, मुरझाई पत्तियों को हटाते रहें और शाखाओं की हल्की कटाई से पौधा घना और संतुलित बनता है।
- कीटों से सुरक्षा करें- बग्स या कीड़ें दिखें तो नीम तेल या माइल्ड साबुन पानी का छिड़काव करें।
- बार-बार जगह न बदलें- जेड प्लांट एक स्थिर वातावरण पसंद करता है। बार-बार मूव करने से यह स्ट्रेस में आ सकता है।
थोड़ी समझदारी और नियमित देखभाल से जेड प्लांट सालों तक हरा-भरा रह सकता है।