चिलचिलाती धूप और हीटवेव से अपने पेट्स को कैसे बचाएं? हर पेट पेरेंट के काम आएगी ये समर सर्वाइवल गाइड
गर्मी का मौसम पेट्स के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस मौसम में उनकी खास देखभाल करना जरूरी है। ...और पढ़ें

पेट्स को गर्मी में कैसे सुरक्षित रखें? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान का असर सिर्फ हम पर ही नहीं, बल्कि हमारे प्यारे पेट्स पर भी भारी पड़ता है। हीटवेव और लू के थपेड़े इन बेजुबानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
वे अपनी प्यास या परेशानी बोलकर नहीं जता सकते, इसलिए इस मौसम में उन्हें आपकी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर आप भी पेट पेरेंट हैं, तो आइए जानें कैसे इस चिलचिलाती गर्मी में आप अपने बेजुबान साथियों को सुरक्षित रख सकते हैं।
हाइड्रेशन है सबसे जरूरी
गर्मी में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ी समस्या है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपके पेट के पास हर समय साफ और ठंडा पानी उपलब्ध हो। घर के अलग-अलग कोनों में पानी के कटोरे रखें। पानी में कभी-कभी बर्फ के टुकड़े डाल दें। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो पोर्टेबल वॉटर बोतल साथ रखें।
-1777518708419.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
वॉक का समय बदलें
दोपहर की धूप में सड़क या फुटपाथ का तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है, जिससे आपके पेट्स परेशान हो सकते हैं। वॉक के लिए सुबह जल्दी या देर शाम का समय चुनें। साथ ही, 5-सेकंड रूल अपनाएं। अपने हाथ की हथेली को सड़क पर 5 सेकंड तक रखें। अगर वह आपके लिए बहुत गर्म है, तो वह आपके पेट के लिए भी बहुत गर्म है।
खबरें और भी
घर को ठंडा रखें
हीटवेव के दौरान पेट्स को घर के अंदर, ठंडी जगह पर रखना ही सबसे बेहतर है। कमरे में पंखा या कूलर चलाकर रखें। उनके सोने के लिए कूलिंग मैट का इस्तेमाल करें। उन्हें कभी भी धूप वाली बालकनी या बंद कार में अकेला न छोड़ें। बंद कार में तापमान चंद मिनटों में 40-50 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो घातक है।
खान-पान में बदलाव
गर्मी में पेट्स की भूख कम हो सकती है। उन्हें भारी खाने के बजाय हल्का और हाइड्रेटिंग खाना दें। साथ ही, फ्रेश खाना दें। गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए अपने पेट्स को पुराना या बासी खाना देने से बचें।
ग्रूमिंग का रखें ख्याल
अक्सर लोग गर्मी में कुत्तों के बाल पूरी तरह ट्रिम करवा देते हैं, लेकिन यह गलत हो सकता है। उनके बाल उन्हें सूरज की गर्मी से बचाते हैं। हल्की ट्रिमिंग ठीक है, लेकिन पूरी तरह शेव न करें। अपने पेट्स की सफाई का ध्यान रखें और नियमित रूप से उन्हें सामान्य तापमान वाले पानी से नहलाएं।

(Picture Courtesy: Freepik)
हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानें
अगर आपका पेट इन लक्षणों को दिखाता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-
- बहुत ज्यादा हांफना या लार टपकाना।
- सुस्ती और कमजोरी।
- भूख न लगना।
- मसूड़ों का गहरा लाल या बैंगनी होना।
- उल्टी या दस्त।