Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शेर या बाघ नहीं बल्कि ये 7 जीव हैं इंसानों के लिए सबसे खतरनाक, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 12:46 PM (IST)

    अगर आपसे पूछा जाए कि इंसानों के लिए सबसे खतरनाक जीव (Most Dangerous Creature) कौन-सा है तो इसका क्या जवाब देंगे आप? शेर सांप मगरमच्छ या अन्य कोई खूंखा ...और पढ़ें

    जान लें इंसान के लिए कौन-सा जीव है सबसे खतरनाक (Picture Courtesy: Freepik)
    जान लें इंसान के लिए कौन-सा जीव है सबसे खतरनाक (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. इंसानों के लिए कुछ जीव घातक साबित हो सकते हैं।
    2. इंसानों के लिए सबसे घातक जीव एक छोटा-सा मच्छर है।
    3. इस सूची में इंसान खुद भी शामिल है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब हम खतरनाक जीवों (Most Dangerous Creature On Earth) के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में तुरंत जंगली शेरों, विशाल शार्क या जहरीले सांप आने लगते हैं। इन प्राणियों के तेज दांत और घातक वार हमारे बुरे सपनों और कई थ्रिलर फिल्मों का अक्सर केंद्र बन जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंसानों के लिए सबसे खतरनाक जानवर कोई बड़ा शिकारी नहीं है, न ही इसके तेज पंजे या नुकीले दांत हैं? वास्तव में, यह बहुत छोटा और बहुत अधिक सामान्य है। जानना चाहते हैं? तो पढ़िए इंसानों के लिए 10 सबसे खतरनाक जानवरों की सूची और खोजिए कुछ चौंकाने वाली सच्चाइयां।

    1. मच्छर

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    इस सूची में सबसे ऊपर है मामूली मच्छर। धरती पर किसी भी अन्य प्राणियों की तुलना में सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार (Top Deadliest Creature) , ये छोटे कीड़े ही हैं। ये मलेरिया, डेंगू बुखार, जिका वायरस और पीले बुखार जैसी बीमारियों के वेक्टर हैं। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से सालाना लगभग 7 लाख लोगों की मौत होती है। अपने आकार के बावजूद, मच्छर की घातक बीमारियों को फैलाने की क्षमता इसे मनुष्यों के लिए सबसे खतरनाक जानवर बनाती है।

    यह भी पढ़ें: क्या खत्म किए जा सकते हैं दुनिया के सारे मच्छर, जानें क्या होगा अगर हो जाए इनका खात्मा

    2. इंसान

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    इसे विडंबना कह सकते हैं, लेकिन इंसान ही इंसानों के लिए दूसरी सबसे खतरनाक (Most Dangerous Animals) प्रजाति है। युद्ध, लड़ाई-झगड़े, चोरी-चपाटी, मर्डर जैसे मामलों में इंसान ही इंसान की जान लेते हैं और ये संख्या इतनी बड़ी है कि इंसान खुद ही अपना दूसरा सबसे बड़ा शत्रु साबित हो रहा है। ऐसी वारदातों की वजह से हर साल लगभग 4 लाख लोगों की मौत होती है।

    3. सांप

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    हर साल सांप के काटने से लगभग एक लाख मौतें होती हैं। इसलिए इंसानों में इनका इतना खौफ देखने को मिलता है। इनलैंड टैपन, किंग कोबरा और ब्लैक मामबा जैसी प्रजातियों का जहर इतना शक्तिशाली होता है कि कुछ ही घंटों में एक इंसान को मार सकता है। वहीं अजगर 10 मीटर तक लंबा हो सकता है और ये एक इंसान को निगल भी सकता है। ये इसलिए भी खतरनाक माने जाते हैं, क्योंकि ये चुपके से हमला करते हैं और अपने रंग के कारण आसानी से कहीं भी छिप जाते हैं।

    खबरें और भी

    4. कुत्ते

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    कुत्ते इंसानों के सबसे वफादार साथी होते हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों में वे खतरनाक भी हो सकते हैं। कुत्तों की लार से रेबीज होने का खतरा रहता है, जो एक घातक बीमारी अगर इसका इलाज न किया जाए तो। ये संक्रमित कुत्तों के काटने से फैलता है, जिससे हर साल लगभग 59 हजार लोगों की मौत होती है।

    5. घोंघे

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    फ्रेश वाटर में मिलने वाले घोंघे की वजह से हर साल लगभग 12 हजार लोगों की मौत होती है। घोंघों में सिस्टोसोमाइसिस का पैरासाइट पाया जाता है, जो इनकी लार के जरिए स्किन में पहुंच सकता है।

    6. किसिंग बग

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    इन कीड़ों की वजह से हर साल लगभग 10 हजार लोगों की मौत होती है। ये चगास बीमारी फैलाते हैं, जो व्यक्ति के पाचन तंत्र, दिल और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।

    7. बिच्छु

    most dangerous creatures

    (Picture Courtesy: Freepik)

    बिच्छु की वजह से लगभग हर साल तीन हजार लोगों की जान जाती है। बिच्छु की लगभग 25 प्रजातियां जानलेवा होती हैं। नॉर्थ अमेरिका और मध्य पूर्व में पाए जाने वाले बिच्छु खासकर खतरनाक माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: दुनिया के पांच सबसे जहरीले सांप, जिनका डसा पानी भी नहीं मांगता